Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

Shimla: एचआरटीसी की 366 पुरानी बसें होंगी बेड़े से बाहर, प्रदेश भर में स्थापित होंगे चार्जिंग स्टेशन

Updated on Thursday, October 08, 2026 19:57 PM IST

शिमला(हिंद जनपथ ब्यूरो) : एचआरटीसी की 15 साल पुरानी और 9 लाख किलोमीटर माइलेज पूरी कर चुकी पुरानी डीजल बसें बेड़े से बाहर होंगी। इन बसों के स्थान पर इलैक्ट्रिक बसें चलेंगी। निगम प्रबंधन जल्द ही पुरानी बसों की ऑक्शन करेगा। पुरानी बसों की ऑक्शन के बाद निगम नई बसों की भी खरीद करेगा और ई-बसें रूटों पर चलाएगा। प्रदेश भर में ई-बसों का संचालन सही तरीके से होगा और हर जगह बसों को फास्ट चार्जिंग स्टेशन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सरकार 60 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करेगी। वहीं इससे पहले चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 110 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस राशि से प्रदेश भर में ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि ई-बसों के सफल संचालन के लिए सरकार नई ई-बसों की खरीद कर रही है, ताकि प्रदेश में ई-बसों का संचालन हो सके और प्रदूषण की मात्रा भी घट सके।


उन्होंने बताया कि निगम में 250 डीजल बसों की खरीद प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी, जबकि 366 पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से बेड़े से बाहर किया जाएगा, जिसकी प्रकिया जल्द शुरू होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य एचआरटीसी को आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है। नए बस बेड़े, ग्रीन हाइड्रोजन और इलैक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देने के साथ पुराने वाहनों को हटाने से जहां यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सकेगा।


एचआरटीसी की ग्रांट 71 करोड़ करने व पर्यावरण सैस हटाने की मांग
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि एचआरटीसी का घाटा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सरकार से एचआरटीसी की ग्रांट को 58 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 71 करोड़ रुपए करने का आग्रह किया गया है। वहीं ई-बसों के पर्यावरण हितैषी संचालन को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी चार्जिंग पर लगने वाले प्रति यूनिट पर्यावरण सैस को हटाने की मांग भी रखी गई है।


अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ व हरिद्वार से चलेंगी स्पैशल बसें
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय दशहरा महोत्सव के दौरान लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और बद्दी से हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इससे त्यौहार के दौरान यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X