Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से लड़ेगा : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Thursday, October 08, 2026 20:05 PM IST

पंचकूला(हिंद जनपथ ब्यूरो) : कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत पंचकूला में इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के साथ-साथ दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया। हरियाणा कांग्रेस मामलों के प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन में तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मतदाता के वोट की ताकत को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पंचकूला विधायक चंद्र मोहन, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुधा भारद्वाज तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


वोट के अधिकार की रक्षा के लिए जनता के बीच जाएगा इंडिया गठबंधन : संजय दत्त
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ केवल कांग्रेस का अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक की लड़ाई है। मतदाता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसके साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ तक लेकर जाएं तथा जनता को लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए जागरूक करें।
संजय दत्त ने कहा कि देश में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। लोकतंत्र में असहमति और विरोध का अधिकार प्रत्येक नागरिक को संविधान ने दिया है और इस अधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से संघर्ष करेगा।


लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिशों का एकजुट होकर करेंगे विरोध : राव नरेंद्र सिंह
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने की जरूरत है। जनता के वोट की ताकत से चुनी गई सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में किए गए दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में भी भारी रोष है।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के अनुरूप नहीं है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वोट का अधिकार केवल एक चुनावी अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है। यदि मतदाता के अधिकार पर कोई आंच आती है तो कांग्रेस और इंडिया गठबंधन चुप नहीं बैठेगा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष लगातार जारी रहेगा।


उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को हरियाणा में जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा और इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर जनता के बीच जाएंगे।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’, लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ के नारों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की तथा मताधिकार, लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X