Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच : अनिल विज

Updated on Thursday, October 08, 2026 20:10 PM IST

चण्डीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की जनसमस्याएं सुनी और अलग-अलग शिकायतों पर उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और उपमंडल अधिकारी (नागरिक) को मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान निर्धारित समयसीमा में होना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अम्बाला छावनी के गांव मंडोर की भूमि पर कथित रूप से अनाधिकृत कॉलोनी काटे जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विज ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर मामले की जांच करवाई जाए तथा रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाए। टुंडला मंडी निवासी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की छत पक्की करवाने के लिए आवेदन करने के बावजूद एक वर्ष से लाभ नहीं मिलने की शिकायत पर मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने एसडीएम, अम्बाला छावनी को मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा लापरवाही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए।

नगर परिषद द्वारा नालों एवं सीवरेज की सफाई के लिए सकिंग एवं जेटिंग मशीन की खरीद से संबंधित शिकायत पर भी विज ने जांच के आदेश दिए। शिकायतकर्ता पार्षद ने आरोप लगाया कि टेंडर की शर्तों के अनुरूप मशीन की खरीद नहीं की गई। इस पर मंत्री ने एसडीएम, अम्बाला छावनी के नेतृत्व में एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि को लेकर विज ने नगर परिषद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा लगभग 70 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाना है, जिसकी वसूली के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि इस राशि का उपयोग अम्बाला छावनी के विकास कार्यों में किया जा सके। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपये की राशि जारी करवाई गई है और अब अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि इन विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

कबूतरबाजी के मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे 26.50 लाख रुपये लिए, लेकिन राशि वापस नहीं की और अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। इस पर विज ने बलदेव नगर थाना पुलिस को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
सरसेड़ी निवासी महिला ने विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये ऑनलाइन तथा कुछ राशि नकद लेने के बावजूद एजेंट द्वारा न विदेश भेजने और न ही राशि वापस करने की शिकायत दी। मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए महेश नगर थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

अम्बाला छावनी निवासी सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन ने 52 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी की शिकायत की और आरोप लगाया कि मामले में नामजद दो आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस पर विज ने पंजोखरा थाना प्रभारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा, “यह फौजी है, जिसने पूरी जिंदगी सीमा पर देश की सेवा की है। मैं उसके जीवनभर की कमाई को व्यर्थ नहीं जाने दूंगा।” उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में एचकेआरएन के 56 कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने की शिकायत पर विज ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा से फोन पर बात की और निर्देश दिए कि कर्मचारियों को समय पर वेतन उपलब्ध करवाया जाए।

बिजली संबंधी शिकायतों पर विज ने बिजली विभाग के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “मेरा नाम अनिल विज है। यदि विभाग के अधिकारी लोगों को धक्के खिलाएंगे तो मेरा सबको पता है। इसलिए बिजली उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर न लगवाएं और उनके कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे करें।” आज की सुनवाई में अम्बाला छावनी के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी बिजली बिल, बिजली की लटकती तारों, नए बिजली कनेक्शन एवं मीटर लगवाने जैसी शिकायतें प्राप्त हुईं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज ने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत हरियाणा में 1.96 लाख से अधिक सोलर पंप लगाए जा चुके हैं और जल्द ही पात्र आवेदकों को सोलर पंप के कनेक्शन जारी किए जाएंगे। उन्होंने करधान रोड के एक हिस्से में पैचवर्क पूरा करने तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए और संबंधित अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करने को कहा।

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा, “जिस कागज पर मैं हस्ताक्षर कर दूं, उसका काम रुकना नहीं चाहिए और उस व्यक्ति को दोबारा मेरे पास नहीं आना चाहिए। अनिल विज के हस्ताक्षर थ्री नॉट थ्री की गोली की तरह हैं।” उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों पर कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के लोगों की जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता कैंप आयोजित किया जाता है। अम्बाला छावनी से जुड़ी किसी भी शिकायत का समाधान सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। इसके साथ-साथ उनके विभागों से संबंधित शिकायतों की भी मौके पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।
जनसुनवाई के दौरान अन्य समस्याओं का निवारण मंत्री विज द्वारा किया गया और संबंधित अधिकारियों को आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम कनिका गोयल, डीएसपी कुलदीप, नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, अजय बवेजा, हर्ष बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा के अलावा अन्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X