Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 3000 करोड़ की 340 सड़कों को जल्द मिलेगी मंजूरी

Updated on Friday, October 09, 2026 21:19 PM IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 (पीएमजीएसवाई-4) के दूसरे चरण के तहत करीब 3000 करोड़ रुपये की लागत से 340 सड़कों के निर्माण को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इन सड़कों की कुल लंबाई 1659 किलोमीटर होगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सड़कों की स्वीकृति से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है।
 
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पीएमजीएसवाई-4 के तहत इससे पहले 2300 करोड़ रुपये की लागत से 1500 किलोमीटर लंबाई वाली 290 सड़कों के निर्माण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इन सड़कों पर काम विभिन्न चरणों में चल रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 128 करोड़ रुपये की लागत वाली पुल निर्माण परियोजनाओं को भी जल्द स्वीकृति दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क संपर्क बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
 
विकास परियोजनाओं के लिए मिले 10 हजार करोड़
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में सड़क, अमृत मिशन, स्वच्छता और पेयजल सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए लगभग 10,000 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। प्रदेश सरकार हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाती रहेगी, ताकि राज्य की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को गति मिल सके।
उन्होंने दूरदराज के उन क्षेत्रों के लोगों से भी सहयोग की अपील की, जो अभी तक सड़क सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग जमीन उपलब्ध करवाने के लिए गिफ्ट डीड सहित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने में सहयोग करें, तो ऐसे क्षेत्रों को जल्द सड़क संपर्क से जोड़ा जा सकता है।
 
800 करोड़ से हो रहे सड़कों के रखरखाव के कार्य
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश में वार्षिक रखरखाव के तहत करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किए जा रहे हैं। हालांकि, वैश्विक परिस्थितियों के कारण सड़कों को पक्का करने में इस्तेमाल होने वाले तारकोल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे सड़क पक्की करने के कार्यों में देरी होने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए वह जल्द केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तारकोल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष सहायता देने का आग्रह किया जाएगा।
 
ब्राजील की विकास परियोजनाओं से मिलेंगे नए विचार
विक्रमादित्य सिंह ने अपने हालिया ब्राजील दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां उन्हें सड़क निर्माण, रखरखाव, उन्नयन और शहरी विकास से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, कार्यप्रणालियों और नवाचारों को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ब्राजील में अपनाई जा रही सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का हिमाचल में भी उपयोग किया जा सकता है। इससे प्रदेश में सड़क अधोसंरचना के विकास और रखरखाव को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X