Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

एचपी शिवा परियोजना के 3000 हेक्टेयर क्षेत्र का काम 28 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश

Updated on Friday, October 09, 2026 21:20 PM IST

 
शिमला : हिमाचल प्रदेश में एचपी शिवा परियोजना के पहले चरण के तहत 3000 हेक्टेयर क्षेत्र में सभी गतिविधियां 28 फरवरी, 2027 तक पूरी करनी होंगी। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने और तैयार क्लस्टरों को किसानों को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर काम पूरा नहीं होने की स्थिति में संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और ऊना जिलों में चल रही एचपी शिवा परियोजना की प्रगति का जायजा लिया गया। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के वित्तपोषण से संचालित इस परियोजना के पहले चरण में 3000 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 2700 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित किया जा चुका है, जबकि 1900 हेक्टेयर में पौधारोपण का कार्य पूरा हो गया है।
 
शेष क्षेत्र में जनवरी-फरवरी, 2027 तक पौधारोपण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान मुख्य रूप से प्लम और पर्सिमन जैसी सर्दियों के मौसम में लगाई जाने वाली फसलों के पौधे रोपे जाएंगे। परियोजना के तहत 3000 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 331 क्लस्टर चिह्नित किए गए हैं, जिनसे लगभग 10,646 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।
 
दूसरे चरण के लिए 2500 हेक्टेयर क्षेत्र चिह्नित
बैठक में परियोजना के दूसरे चरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए करीब 2500 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान की जा चुकी है और 2153 हेक्टेयर क्षेत्र में सर्वेक्षण का कार्य जारी है। करीब 1500 हेक्टेयर क्षेत्र की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर तकनीकी स्वीकृति के लिए एशियाई विकास बैंक को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से निविदा प्रक्रिया शुरू करने की योजना है।
 
घटिया पौध सामग्री की खरीद पर रोक
बागवानी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में निम्न गुणवत्ता वाले पौधों की खरीद न की जाए। उन्होंने नर्सरी संचालकों से तकनीकी मानकों और निर्धारित विशिष्टताओं के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली पौध सामग्री उपलब्ध करवाने को कहा। बैठक में सौर बाड़बंदी, खेतों की तैयारी, ड्रिप सिंचाई, लिफ्ट सिंचाई योजनाओं और अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
 
जगत सिंह नेगी ने फील्ड अधिकारियों और परियोजना प्रबंधन इकाई को सभी घटकों का कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूसरे चरण के कार्यों को समय पर शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने को भी कहा।
बैठक में बागवानी विभाग के निदेशक सतीश कुमार, एचपी शिवा परियोजना निदेशक समीर सिंह, प्रोक्योरमेंट अधिकारी मनोज शर्मा तथा संबंधित सात जिलों के उपनिदेशक उपस्थित रहे।
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X