शिमला : जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी की एंटरप्राइज़ शाखा, वी बिज़नेस ने आज एल्युमीनियम और कॉपर के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के साथ सामरिक साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत ओडिशा के रायगढ़ा ज़िले में हिंडाल्को की बाफलीमाली बॉक्साइट खान में एक निर्धारित प्राइवेट नेटवर्क तैनात किया जाएगा।बाफलीमाली, हिंडाल्को के महत्वपूर्ण बॉक्साइट खनन संचालनों में से एक है और कंपनी की इंटीग्रेटेड एल्युमीनियम वैल्यू चेन के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बॉक्साइट का मुख्य स्रोत है। यह तैनाती हिंडाल्को के लिए पहला प्राइवेट नेटवर्क इम्प्लीमेंटेशन है। तथा डिजिटल रूपान्तरण एवं इंडस्ट्री 4.0 की यात्रा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो कनेक्टेड,इंटेलिजेंट एवं भविष्य के लिए तैयार खानें बनाने के हिंडाल्को के विज़न के अनुरूप है।कई वर्षों तक चलने वाले इस मैनेज्ड सर्विसेज़ डिप्लॉयमेंट में पूरा प्राइवेट नेटवर्क स्टैक है, जिसमें स्पेक्ट्रम, कोर, आरएएन और मैनेज्ड सर्विसेज़ शामिल हैं। यह नेटवर्क हिंडाल्को की कनेक्टेड माइनिंग यात्रा के लिए डिजिटल रीढ़ के रूप में काम करेगा, जिससे पूरी खान में सुरक्षित और भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिल सकेगी।वी के प्राइवेट नेटवर्क की मदद से, हिंडाल्को कई डिजिटल यूज़-केस लागू कर पाएगा,जो कर्मचारी की सुरक्षा के समाधानों,फ्लीट प्रबन्धन, ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और संचालन दक्षता पर केंद्रित होंगे। इस बदलाव के मुख्य स्तंभों में से एक है इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जो खान के संचालन में सेंट्रलाइज़्ड विज़िबिलिटी, डेटा आधारित निर्णय लेने की क्षमता और नियन्त्रण प्रदान करेगा। साथ ही इससे सुरक्षित, स्मार्ट और अधिक कुशल डिजिमाईन बनाने के हिंडाल्को के विज़न को समर्थन मिलेगा। वी बिज़नेस के चीफ एंटरप्राइज़ बिज़नेस ऑफिसर, एम पी सुनील कुमार ने कहा,हिंडाल्को के साथ यह साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। यह तैनाती इंडस्ट्री के मुश्किल माहौल के लिए कस्टमाइज़्ड प्राइवेट नेटवर्क बनाने की हमारी क्षमता को दर्शाती है।