Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर

Updated on Saturday, October 10, 2026 18:47 PM IST


मुंबई(एजेंसी) : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर शो 'इंडिया के टॉप 1%' में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। शो के दौरान अभिनेता ने फिल्म 'मिस्टर इंडिया' वाले दिनों को फिर से ताजा किया। दरअसल, शो के दौरान अभिनेता प्रसिद्ध फिल्म 'मिस्टर इंडिया' वाली मशहूर जैकेट पहनकर आए थे। अभिनेता ने खुलासा किया कि ये जैकेट उन्होंने मुंबई के 'चोर बाजार' से खरीदी थी। अपने आइकॉनिक लुक को याद करते हुए अनिल ने कहा, "आज भी मुझे ये शर्ट, पैंट और जैकेट फिट आते हैं। 39 साल बाद भी सब कुछ फिट आ रहा है। टीम ने कहा था कि काश मिस्टर इंडिया वाली कॉस्ट्यूम मिल जाती, तो मैंने कहा- मैंने तो उसे संभालकर रखा हुआ है।"


जैकेट के पीछे की कहानी बताते हुए अनिल ने कहा, "जैकेट मैंने चोर बाजार से खरीदी थी। इत्तेफाक से मैंने बाल भी लंबे कर रखे हैं, जैसे 'मिस्टर इंडिया' में थे। तो आज बाल भी लुक पर सूट कर रहे हैं।"
इस एपिसोड के पीछे की सोच के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "हम जो एपिसोड कर रहे हैं, वो सामाजिक तौर पर बहुत अहम है। यही इसका मूल विषय था और राज कपूर साहब ने फिल्म देखने के बाद यही कहा था। फिल्म से क्या सीख मिलती है? सीख यही है कि हर कोई मिस्टर इंडिया बन सकता है। ये एपिसोड उन लोगों के बारे में है जो देश की सेवा करते हैं। वे बिना कुछ उम्मीद किए देश के लिए काम करते हैं। वे इसे अपना नैतिक कर्तव्य समझकर करते हैं। वे ही भारत को आज जो है वो बनाते हैं।"


'मिस्टर इंडिया' शेखर कपूर द्वारा निर्देशित एक साइंस फिक्शन सुपरहीरो फिल्म है। अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी स्टारर ये फिल्म अरुण वर्मा (अनिल कपूर) के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो अनाथ बच्चों को अपने घर में पनाह देता है और उनका ख्याल रखता है।अरुण को अपने वैज्ञानिक पिता का बनाया हुआ एक ऐसा यंत्र (घड़ी) मिलता है, जिसे पहनकर कोई भी इंसान गायब हो सकता है। देश को तबाह करने की मंशा रखने वाले एक खतरनाक तानाशाह और खलनायक 'मोगैम्बो' (अमरीश पुरी) से बच्चों और पूरे देश को बचाने के लिए अरुण 'मिस्टर इंडिया' बनकर लड़ता है।

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X