Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

रेखा के जन्मदिन पर इंडस्ट्री ने लुटाया प्यार, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-खूबसूरती और स्टाइल की मिसाल

Updated on Saturday, October 10, 2026 18:48 PM IST


मुंबई(एजेंसी) : हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा शनिवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्तों और चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके साथ बिताए अपने शानदार पलों को भी याद किया। अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अभिनेत्री रेखा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिनेत्री की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। ये तस्वीरें उन कार्यक्रमों और फिल्मों की हैं जो दोनों ने साथ में की हैं। उन्होंने अपनी इस पोस्ट के जरिए अभिनेत्री के बेहतर स्वास्थ और खुश रहने की कामना की। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार। आप खूबसूरती और स्टाइल की मिसाल हैं। भगवान करे आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें।"


दिग्गज अभिनेत्री और राजनेता हेमा मालिनी ने अपनी पुरानी दोस्त और अभिनेत्री रेखा को 72वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों अभिनेत्रियां एक साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। हेमा मालिनी ने अपनी इस पोस्ट के जरिए न सिर्फ रेखा को याद किया बल्कि उनके खुश, स्वस्थ और समृद्ध रहने की कामना की। अभिनेत्री ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो प्यारी रेखा। भगवान तुम्हें हमेशा खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि दे।"


अभिनेता चंकी पांडे ने भी रेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अभिनेत्री की तस्वीर शेयर कर लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं रेखा जी।"
रेखा भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और उन्हें एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। अपने करियर के दौरान रेखा ने कई बार खुद को नए रूप में पेश किया है और अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखा है। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर उनकी पहली फिल्म कन्नड़ फिल्म 'ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सीआईडी 999' थी। हिंदी सिनेमा में उन्होंने 'सावन भादो' से डेब्यू किया था। उन्हें शुरुआती पहचान 1978 में 'घर' और 'मुकद्दर का सिकंदर' फिल्मों में उनके अभिनय के लिए मिली।

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X