Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल: 'दे दे प्यार दे' फेम रकुल प्रीत सिंह ने कन्नड़ फिल्म से शुरू किया था करियर, आज बॉलीवुड का जाना माना नाम

Updated on Saturday, October 10, 2026 19:27 PM IST

मुंबई(एजेंसी) : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों में से एक रकुल प्रीत सिंह शनिवार को अपना 36वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस खास मौके पर आइए आपको उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर उनके करियर तक के बारे में बताते हैं।

रकुल प्रीत सिंह का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को नई दिल्ली के एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेंद्र सिंह है, जो भारतीय सेना में अधिकारी थे और उनकी मां का नाम कुलविंदर सिंह है, जो एक गृहिणी हैं। उनका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम अमनप्रीत सिंह है।

रकुल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नई दिल्ली के धौलाकुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के जीसस एंड मैरी कॉलेज से बीएससी गणित ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।

रकुल प्रीत सिंह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री ने वर्ष 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2013 में तेलुगु फिल्म ‘वेंकटद्री एक्सप्रेस’ की, जिसने उन्हें बड़ी पहचान मिली। अभिनेत्री ने 2014 में फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘दे दे प्यार दे’ और ‘रनवे 34’ जैसी कई अन्य हिंदी फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में पर्दे पर नजर आईं।

रकुल प्रीत सिंह ने अपने एक दशक से ज्यादा लंबे करियर में 35 से अधिक फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री की कुछ प्रमुख और लोकप्रिय फिल्मों की बात करें तो उनमें 'यारियां', 'दे दे प्यार दे' और 'दे दे प्यार दे 2', 'मरजावां', 'रनवे 34', 'डॉक्टर जी', 'कटपुतली', 'थैंक गॉड', 'छत्रीवाली', 'मेरे हस्बैंड की बीवी', 'पत्ती पत्नी और वो दो' आदि शामिल हैं।

अभिनेत्री ने विभिन्न फिल्मों में अपनी अलग-अलग भूमिकाओं और बेहतरीन अभिनय के लिए एसआईआईएमए (साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स) सहित कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं। वह तेलंगाना में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं।

अभिनेत्री ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में हिंदू रीति-रिवाजों से फिल्म निर्माता जैकी भगनानी से शादी की। दोनों ने अपने रिश्ते को वर्ष 2021 में सार्वजनिक किया था। एक्ट्रेस शादी से पहले मुख्य रूप से हैदराबाद में रहती थी। हालांकि अब वह अपने पति के साथ मुंबई में रहती है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि रकुल एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ फिटनेस प्रेमी हैं। उनके पास कराटे में ब्लू बेल्ट है। इसी के साथ वह नेशनल लेवल की गोल्फ खिलाड़ी रह चुकी हैं। वह अपने भाई अमन के साथ हैदराबाद व विशाखापत्तनम में 'एफ45 ट्रेनिंग' जिम स्टूडियो की चेन चलाती हैं।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X