Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

हरियाणा कैबिनेट की बैठक, लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ाने पर होगा विचार

Updated on Saturday, October 10, 2026 21:06 PM IST

चंडीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : हरियाणा मंत्रिमंडल की अहम बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होगी। बैठक में जनकल्याण, ग्रामीण विकास और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार इनमें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पात्रता के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा बढ़ाने, स्थानीय निकायों को धनराशि हस्तांतरित करने और ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन से संबंधित योजना को मंजूरी देने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। कैबिनेट बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता के लिए निर्धारित वार्षिक पारिवारिक आय सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। वर्तमान में एक लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय की शर्त को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है। वहीं, सामाजिक विकास से जुड़े कुछ निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले परिवारों के लिए इस सीमा को बढ़ाकर तीन लाख रुपये सालाना करने पर भी विचार किया जा सकता है।


इसके अलावा, योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली राशि चुनने का विकल्प समाप्त करने और प्रत्येक तीन महीने में जीवित होने का प्रमाण पत्र जमा कराने की व्यवस्था लागू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की संभावना है। इन प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद योजना के पात्रता नियमों में बदलाव हो सकता है।
बैठक में हरियाणा विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण योजना से संबंधित प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही स्थानीय निकायों को वित्तीय सहायता और धनराशि हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इन फैसलों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों और ग्रामीण आजीविका से जुड़ी योजनाओं को गति देना है।


कैबिनेट की बैठक में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित सरकारी आवास पर लगाए गए 27.17 लाख रुपये के दंडात्मक किराये को माफ करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है। इसके अलावा हरियाणा आवास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राजदीप सिंह को राहत देने से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
बैठक के एजेंडे में मीडिया कर्मियों के कल्याण कोष की प्रशासनिक व्यवस्था में संशोधन और नागरिक संसाधन सूचना विभाग को स्वतंत्र विभाग के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव भी है।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X