Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

राज्यपाल ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

Updated on Saturday, October 10, 2026 21:11 PM IST

चंडीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कॉर्पोरेट घरानों, परोपकारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं सहित आम नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए आगे आएं और मानवीय सेवा से जुड़े प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। राज्यपाल आज लोक भवन, हरियाणा में ‘एक्ट ह्यूमेन’ संस्था द्वारा आयोजित कृत्रिम अंग वितरण शिविर को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष भी उपस्थित थीं। शिविर के दौरान 16 जरूरतमंद लाभार्थियों को निःशुल्क अत्याधुनिक कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।


राज्यपाल ने कहा कि समय, कौशल अथवा संसाधनों के रूप में दिया गया छोटा-सा योगदान भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। उन्होंने कहा कि कई लोगों को अपनी क्षमताओं और दृढ़ संकल्प के बावजूद, आत्मनिर्भरता फिर से हासिल करने और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समय पर सहयोग की आवश्यकता होती है। ऐसे में समाज का सामूहिक सहयोग न केवल उन्हें गतिशीलता प्रदान करता है, बल्कि उनके जीवन में आत्मविश्वास, सम्मान और नई आशा का संचार भी करता है।
दिव्यांगजनों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह शिविर केवल कृत्रिम अंग वितरित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मविश्वास, गरिमा और आशा का संचार करने की एक सार्थक पहल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सहयोग से सभी लाभार्थी अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे तथा अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में नए उत्साह और संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।


राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उनके सम्मानजनक जीवन, सुगम्यता, शिक्षा, पुनर्वास और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं एवं उपाय लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रयासों को जब नागरिक समाज, स्वयंसेवी संगठनों, परोपकारी संस्थाओं और जिम्मेदार नागरिकों का सहयोग मिलता है, तो उनका प्रभाव और अधिक व्यापक एवं प्रभावी हो जाता है।


राज्यपाल ने दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि कृत्रिम अंगों की सहायता से सभी लाभार्थी अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्य कर सकेंगे तथा जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त करेंगे। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता और समाज में समावेशिता एवं संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए ‘एक्ट ह्यूमेन’ संस्था के प्रयासों की सराहना भी की।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री विजयकुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के एडीसी स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत, ‘एक्ट ह्यूमेन’ के महाप्रबंधक श्री दीप कालरा, सुश्री हरलीन कौर तथा संस्था के अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X