Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं

Updated on Saturday, October 10, 2026 21:13 PM IST

चंडीगढ़(हिंद जनपथ ब्यूरो) : चंडीगढ़ हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि शक्ति उपासना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा मां भगवती की कृपा से हरियाणा निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़े।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, साधना, आत्मसंयम और सकारात्मक ऊर्जा के संचय का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने भीतर की शक्ति को पहचानने, बुराइयों पर अच्छाई की विजय के संकल्प को मजबूत करने और जीवन में सात्विक विचारों एवं सद्कर्मों को अपनाने की प्रेरणा देता है। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना नारी शक्ति के सम्मान, साहस, धैर्य और आत्मविश्वास का संदेश भी देती है।


उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व और त्योहार समाज में एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नवरात्रि का पर्व भी हमें भक्ति, सेवा, करुणा और परोपकार जैसे मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर पर सकारात्मक सोच, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें।


विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी असीम कृपा से प्रदेश का प्रत्येक परिवार सुखी और समृद्ध हो, समाज में शांति एवं सद्भाव बना रहे और राष्ट्र निरंतर उन्नति करते हुए परम वैभव की ओर अग्रसर हो।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X