Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

HPNLU के दीक्षांत समारोह में CM सुक्खू ने बांटे गोल्ड मैडल, पूर्व CJI सहित 3 शीर्ष हस्तियां मानद उपाधि से सम्मानित

Updated on Sunday, October 11, 2026 19:08 PM IST

शिमला(हिंद जनपथ ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू) शिमला में रविवार को तीसरा दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस गरिमामय समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्यातिथि और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने विशेष वक्ता के रूप में शिरकत की। समारोह में कानून के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधियां प्रदान की गईं, साथ ही न्यायपालिका की तीन शीर्ष हस्तियों को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।


पूर्व सीजेआई संजीव खन्ना सहित तीन को डॉक्टर ऑफ लॉ की उपाधि
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। वहीं, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने स्नातक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। इस दीक्षांत समारोह प्रमुख आकर्षण डॉक्टर ऑफ लॉ (मानद उपाधि) का वितरण रहा। यह सर्वोच्च सम्मान भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव और झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति त्रिलोक सिंह चौहान को प्रदान किया गया।


कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाना ही वास्तविक न्याय : मुख्यमंत्री
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में न्याय का वास्तविक अर्थ केवल न्यायिक आदेशों तक सीमित नहीं है। यह निष्पक्षता, विवेकशीलता और समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक न्याय की उम्मीद जगाने से जुड़ा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने शासन की अहम जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए कहा कि जनहितकारी योजनाओं और न्यायिक निर्णयों के बीच वित्तीय संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और खेल मैदानों के सांझा उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।


विधि स्नातक समाज के इंजीनियर और डॉक्टर हैं : न्यायमूर्ति सुंदरेश
अपने विशेष संबोधन में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने विधि स्नातकों को सोशल इंजीनियर, सोशल डॉक्टर और सोशल आर्किटैक्ट की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि कानून के प्रति सम्मान केवल सैद्धांतिक और किताबी समझ तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें गहरी सामाजिक प्रतिबद्धता और न्याय की भावना झलकनी चाहिए। न्यायमूर्ति सुंदरेश ने युवा वकीलों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी उभरती नई तकनीकों को अपनाने और कानूनी क्षेत्र की आधुनिक चुनौतियों के लिए खुद को तैयार रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. प्रीति सक्सेना, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों सहित कई अन्य गण्यमान्य व्यक्ति और विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X