Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

भूना में बाईपास निर्माण और फतेहाबाद की बंद रेल सेवाएं बहाल की जाएं : कुमारी सैलजा

Updated on Sunday, October 11, 2026 19:56 PM IST

सिरसा(हिंद जनपथ ब्यूरो) : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने 4 अक्टूबर को लिखे पत्रों में भूना शहर में बाईपास निर्माण और फतेहाबाद जिले के पिरथला, ललोदा सहित आसपास के गांवों की बंद रेल सेवाएं बहाल करने का मुद्दा उठाया। कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि भूना महत्वपूर्ण व्यापारिक एवं आवागमन केंद्र है, जो एसएच-2 और एनएच-52 सहित प्रमुख मार्गों से जुड़ा है। भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों के शहर के बीच से गुजरने के कारण मुख्य बाजार में यातायात जाम, दुर्घटनाओं और प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। इससे व्यापारियों और आम नागरिकों को परेशानी होती है। सांसद ने बाईपास निर्माण को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग से व्यवहार्यता परीक्षण, आवश्यक सर्वेक्षण और प्रारंभिक कार्रवाई शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। केंद्रीय रेल मंत्री को लिखे पत्र में कुमारी सैलजा ने पिरथला, ललोदा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया। सांसद ने बताया कि इस संबंध में 31 जुलाई 2024 को भी पत्र लिखा गया था। सांसद ने ट्रेन संख्या 54635, 54636, 54603 और 54604 जैसी बंद यात्री सेवाएं पुनः शुरू करने, एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14653 और 14654 के पूर्व निर्धारित ठहराव बहाल करने तथा जमालपुर शेखां स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों और पिरथला व ललोदा स्टेशनों पर आवश्यक यात्री ट्रेनों के ठहराव की मांग की। साथ ही प्लेटफॉर्म पर शेड लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।


लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ क्या अब प्रेस की आजादी भी समाप्त की जा रही है : कुमारी सैलजा
सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में पत्रकारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का कारोबार रोकने में सरकार प्रभावी कदम नहीं उठा पा रही, जबकि इसकी सच्चाई सामने लाने वाले पत्रकारों पर कार्रवाई की जा रही है।

कुमारी सैलजा ने सवाल किया कि क्या देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के साथ-साथ अब प्रेस की आजादी भी समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है? सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति का अधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सरकार की आलोचना करना या जनहित के सवाल उठाना अपराध नहीं माना जाना चाहिए। सांसद ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और स्वतंत्र पत्रकारिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई का कानूनी आधार सार्वजनिक करे तथा यदि हिरासत का वैध आधार नहीं है तो उन्हें तत्काल रिहा किया जाए।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X