Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

भाजपा की कानूनी लड़ाई से चुनाव करवाने को विवश हुई सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

Updated on Sunday, October 11, 2026 21:34 PM IST

कुल्लू(हिंद जनपथ ब्यूरो) : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कुल्लू में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत एवं शहरी निकाय प्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार पंचायत चुनाव टालने के प्रयास कर रही थी, लेकिन भाजपा ने विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। वर्ष 2020 में कोविड के गंभीर दौर में भी पंचायत चुनाव हुए थे, ऐसे में आपदा का बहाना बनाकर चुनाव रोकना अनुचित था। भाजपा के संघर्ष के चलते सरकार को चुनाव करवाने पड़े और जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिला।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनावों में प्रदेश के 12 में से 11 जिलों में भाजपा के जिला परिषद अध्यक्ष बने। वहीं, धर्मशाला, मंडी, पालमपुर और सोलन नगर निगमों में से तीन में भाजपा के महापौर और उपमहापौर चुने गए। ये परिणाम कांग्रेस सरकार के प्रति जनता की नाराजगी का स्पष्ट संकेत हैं। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार विकास के मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम रही है। प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरीके से ठप हो चुका है। जनता सरकार की नीतियों से निराश है। कांग्रेस और सरकार की अंतःकलह के कारण पूरा प्रदेश परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करने और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


नेता प्रतिपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन को भाजपा की ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। साथ ही, नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, विधायक लोकेन्द्र कुमार, प्रदेश भाजपा महामंत्री पायल वैद्य, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद सहित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पत्रकार उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X