Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

महाराजा अग्रसेन महान शासक, समाजशास्त्री और अर्थशास्त्री थे : अनिल विज

Updated on Monday, October 12, 2026 19:58 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयंती का दिन केवल मनाने का नहीं बल्कि उनके सिद्धांतों को अपनाने का दिन है। सारा समाज उनके सिद्धांत अपनाए, जहां भी, कोई भी, किसी भी पार्टी की सरकार हो, वो महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों को पढ़कर सरकारें चलाए जिससे हमारा देश सूर्य की तरह चमक जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भी महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चल रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन-कल्याणकारी योजनाओं से आम जनजीवन का परिदृश्य बदला है। विज अम्बाला छावनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य पर रात्रि अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित भजन संध्या में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री अनिल विज ने समाज सेवी प्रकल्पों के लिए अग्रवाल सभा को अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

महाराजा अग्रसेन महान शासक, समाजशास्त्री और अर्थशास्त्री थे, उन्होंने समाज सेवा, पारदर्शी व्यापार, सबका साथ व सबका विकास का संदेश दिया : विज
उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती का दिन बहुत पवित्र दिन है, महाराजा अग्रसेन जी जयंती व पवित्र नवरात्र है जिसकी वह सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने जो संदेश इस संसार को दिया उसके आधार पर ही आज सभी जगह पर सरकारें बनाई जाती है जिन्हें सोशल वेल्फेयर सरकारें कहा जाता है। यह सिद्धांत आज से हजारों साल पहले महाराजा अग्रसेन जी ने स्थापित किया था, वो अच्छे शासक भी थे, समाज शास्त्री और अच्छे अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने जो सिद्धांत बनाए कि “हमारी नगरी में जो आएगा उसे एक ईंट और एक रुपया देंगे”, ईंट अपना आशियाना बनाने और रुपया कारोबार स्थापित करने के लिए।


महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चल रही अग्रवाल सभा समाज सेवी क्षेत्र में अनेको प्रकल्प चला रही है : विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज जितने सोशलिसम पर जितने शास्त्र लिखे जाते हैं उन शास्त्रों की आत्मा में महाराजा अग्रसेन का दिया ज्ञान है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने व्यापार को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से करना चाहिए और आय का कुछ हिस्सा समाज कल्याण के लिए निकालना चाहिए, जिसे वह आज भी देखते हैं कि अग्रवाल सभा द्वारा समाज सेवा क्षेत्र में अनेकों प्रकल्प चला रही है। यह भावना अग्रवाल सभा में है कि हमें समाज के लिए कुछ करना है और यह महाराज अग्रसेन जी का दिया संदेश है जिसे आज सभी सरकारों ने अपनाया है। सरकारों के लिए भी यही संदेश है सभी सामान और सभी को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए जिस आधार पर हमारी भी सरकारें चल रही है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमनजन के लिए जनकल्याण योजनाएं लागू की : विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोगों ने हरियाणा में लगातार तीन बार भाजपा की सरकार बनाई है, केंद्र में भी नरेंद्र मोदी जी की क्रांतिकारी सरकार है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कामों को देखें, तो पाएंगे कि उन्होंने सबसे पहले आम आदमी पर ध्यान दिया। नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने तो लाल किले की प्राचीर से खड़े होकर स्वच्छता का संदेश दिया। सारे हिंदुस्तान में इस पर अमल करते हुए स्वच्छ भारत मुहिम छेड़ी, जिन घरों में शौचालय नहीं वहां शौचालय बनवाए, हर घर में नल लगवाकर दिए, घर में गृहणी ने चूल्हा जलाना है तो उज्जवला योजना लाए, घर में कोई बीमार हो जाए तो उसके लिए आयुषमान कार्ड बनाकर दिए।
इसके अलावा, मोदी जी ने कई बड़े काम किए, मगर मोदी जी ने महाराजा अग्रसेन जी के संदेश को सार्थक करते हुए आम आदमी के लिए काम किया। उन्होंने जन-धन खाते खुलवाए ताकि लाभार्थी को पूरा लाभ सीधे उसके खाते में मिल सके। इसी प्रकार, किसानों को भी उनका लाभ खातों में मिलता है। इसलिए हमारी सरकार महाराजा अग्रसेन जी के दिशा-निर्देशों पर काम कर रही है।

इससे पहले, कार्यक्रम में पहुंचने पर अग्रवाल सभा से सुभाष गोयल, हंसराज अग्रवाल, भूषण गुप्ता, प्रदीप गोयल, राजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, आषूतोष गुप्ता, आशीष अग्रवाल, महेशचंद अग्रवाल आदि ने उनका स्वागत किया। भजन संध्या में श्रद्धालुओं के साथ मंत्री अनिल विज जमकर झूमे। इस अवसर पर भाजपा नेता ललता प्रसाद, रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, डा. दिनेश, अजय बवेजा, शैलेंद्र खन्ना, अनिल बहल व अन्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X