Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

भाजपा के सात दिन के धरने के दबाव में खुली सुन्नी-लूहरी सड़क, लोक निर्माण मंत्री के क्षेत्र में चार महीने तक बंद रही मुख्य सड़क सरकार की नाकामी : प्यार सिंह

Updated on Monday, October 12, 2026 20:55 PM IST

शिमला : भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्यार सिंह ने कहा कि सुन्नी-लूहरी सड़क का चार महीने तक बंद रहना और भाजपा कार्यकर्ताओं के लगातार सात दिनों तक धरना देने के बाद बहाल होना प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोक निर्माण मंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में एक मुख्य सड़क का चार महीने तक बंद रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आखिर जनता को इतनी लंबी अवधि तक परेशानी क्यों झेलनी पड़ी और सड़क को समय रहते बहाल करने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए?
 
प्यार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुन्नी और आसपास की पंचायतों की जनता की समस्याओं को लेकर लगातार धरना दिया और सड़क बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद सड़क बहाल हुई। यह जनता की आवाज और जनहित में किए गए संघर्ष का परिणाम है। लेकिन सवाल यह है कि यदि सड़क खोलने के लिए सात दिन तक धरना देना जरूरी था, तो संबंधित विभाग और सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पहले क्यों नहीं कर पाए?
 
उन्होंने कहा कि सड़क बंद रहने से स्थानीय लोगों को आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, कारोबार और रोजमर्रा के कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण मंत्री के क्षेत्र में ही लोगों को सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़े, तो सरकार को अपनी कार्यप्रणाली पर जवाब देना चाहिए। केवल सड़क खोल देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए स्थायी समाधान भी सुनिश्चित करना होगा।
 
प्यार सिंह ने कहा कि भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल, सुन्नी क्षेत्र की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक धरना दे रहा है। इनमें सुन्नी-लूहरी सड़क की स्थायी बहाली, नौंटी खड्ड पुल के निर्माण कार्य में तेजी, सुन्नी में एचआरटीसी डिपो एवं बस अड्डे को चालू करना और बंद पड़े बस रूटों को बहाल कर प्रभावित पंचायतों के लिए नियमित बस सुविधा सुनिश्चित करना प्रमुख हैं। इन मांगों का संबंध सीधे तौर पर आम जनता की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास से है। सरकार को इनका समयबद्ध समाधान करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। सुन्नी और आसपास की पंचायतों के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए बार-बार धरना देने की नौबत नहीं आनी चाहिए। सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनते हुए सभी मांगों पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।
 
धरने के दौरान जिला परिषद सदस्य शिवानी ठाकुर, रवि मेहता, नारायण सिंह, छविंदर पाल, इन्द्रपाल, योगराज शर्मा खेमानंद दिनेश ठाकुर नारायण सिंह वर्मा, जोगिंदर कुमार, पुष्पा शर्मा, सुनीता, पूनम कंवर, संजू शर्मा, कुंदन लाल शर्मा, गोवर्धन शर्मा, भास्कर शर्मा, रिकी शर्मा, सनी शर्मा, लाइक राम शर्मा, विद्या देवी शर्मा, बालक राम और भीमी राम शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने लगातार उपस्थित रहकर जनता की आवाज बुलंद की।
 
 
Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X