शिमला : पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार ने आज घराट नाला ठैला मुलभजी मे शहीद नरेश कुमार स्मृति मेले की अध्यक्षता करते कहा—कारगिल युद्ध में शहीद नरेश कुमार के बलिदान को राष्ट्र सदैव याद रखेगा। मेले की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य देवला ठैला राकेश कुमार ने वीर शहीद नरेश कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया।
राकेश कुमार ने कहा कि शहीद नरेश कुमार ने कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि नरेश कुमार की शहादत से न केवल देवला पंचायत और क्षेत्र, बल्कि हिमाचल प्रदेश और पूरे देश का नाम गौरवान्वित हुआ है।
उन्होंने कहा कि वीर शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के त्याग और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित जीवन व्यतीत कर पाते हैं। ऐसे स्मृति मेले शहीदों के योगदान को याद करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी में देशप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राकेश कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत देवला ठेला द्वारा पिछले एक वर्ष से शहीद नरेश कुमार की स्मृति में इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल शहीद के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।
जिला शिमला कांग्रेस अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने शहीद नरेश कुमार को श्रद्धांजलि देते कहाकिउन्होंने क्षेत्रवासियों से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, लोकगीतों और लोकनृत्यों के संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव हमारी संस्कृति एवं सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इनके माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
ग्राम पंचायत देवला ठैला प्रधान धनवंत कुमार ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य का स्वागत किया तथा दो दिवसीय मेले की गतिविधियों की जानकारी दी।
इससे पूर्व मेला समिति द्वारा पूर्व सैनिकों को समानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान कुंता शर्मा, राकेश कुमार,आयोजन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र वर्माउपप्रधान दिनेश शर्मा, व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।