Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

केलांग में आईसीएमआर रिसर्च सेंटर का शिलान्यास: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Updated on Monday, October 12, 2026 21:08 PM IST

केलांग : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सोमवार को लाहौल-स्पीति के केलांग में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के 'हाई एल्टीट्यूड मेडिसिन एवं पब्लिक हेल्थ रिसर्च केंद्र' के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद कंगना रनौत और पूर्व विधायक रवि ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

जयराम ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण शोध केंद्र की सौगात के लिए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर अभूतपूर्व सहयोग दे रही है। उन्होंने नड्डा के कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य में चार नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण, रिकॉर्ड समय में बिलासपुर में एम्स (AIIMS) की स्थापना, ऊना में पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर और अब केलांग में यह शोध संस्थान मिलना हिमाचल के लिए बहुत बड़ी सौगात है। यह नया केंद्र उच्च हिमालयी क्षेत्रों की स्वास्थ्य समस्याओं और बीमारियों पर गहन शोध, बेहतर उपचार तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान दो-दो स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने में ICMR के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान लाहौल के कठिन वातावरण में सालभर रहने वाले स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को सुधारने और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के निवारण में अत्यंत कारगर सिद्ध होगा।

इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने अटल टनल के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा टनल के शुभारंभ के बाद से इस पूरे जनजातीय क्षेत्र का कायाकल्प हो चुका है। इससे लाहौल में पर्यटन गतिविधियों में भारी उछाल आया है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अनेक नए अवसर पैदा हुए हैं। राज्य की वर्तमान व्यवस्था पर प्रहार करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा ट्राइबल डेवलपमेंट के लिए भेजे जा रहे करोड़ों रुपये के बजट को लाहौल-स्पीति में खर्च न करके अन्यत्र डायवर्ट किया जा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर चलना होगा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा का समर्थन बनाए रखना होगा।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X