Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 7 में फिर रावण की आवाज बनेंगे शरद केलकर, 23 अक्टूबर से होगा स्ट्रीम

Updated on Tuesday, October 13, 2026 15:06 PM IST

मुंबई(एजेंसी) : एक्टर शरद केलकर एक बार फिर एनिमेटेड सीरीज 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' के सीजन- 7 में रावण को अपनी आवाज देते नजर आएंगे। उन्होंने इस सीरीज का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की है।

शरद का कहना है कि भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं में किरदारों की खास जगह है। इन्हें पीढ़ियों से पसंद किया जाता रहा है। सीरीज का नया सीजन 23 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

शरद केलकर ने सीरीज में अपने किरदार और नए सीजन को लेकर कहा, ''मैं 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। यह शो हमारी पौराणिक कथाओं की उन कहानियों को जीवंत करता है, जो लंबे समय से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही हैं। ऐसी कहानी और किरदार से जुड़ना खास है, जिन्हें कई पीढ़ियों से पसंद किया जाता रहा है।''

उन्होंने कहा, ''सीजन 7 में हनुमान की यात्रा एक नए मोड़ पर पहुंचेगी। इस बार दर्शकों को उनकी दिव्यता और उनके भीतर छिपी अपार शक्ति के ऐसे रूप देखने को मिलेंगे, जिन्हें उन्होंने पहले नहीं देखा होगा। नए सीजन में एक्शन और इमोशन दोनों देखने को मिलेंगे, लेकिन हनुमान की शक्तियों का धीरे-धीरे सामने आना इसे खास बनाएगा।''

मेकर्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर सीजन 7 का ट्रेलर रिलीज किया। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, ''मृत्यु बाण से बजरंगबली लिखेंगे रावण की कहानी का अंत।''

ट्रेलर में इस बार लंका की लड़ाई अपने सबसे मुश्किल दौर में पहुंचती दिखाई देगी। रावण पहले से ज्यादा शक्तिशाली हो चुका है और वानर सेना की उम्मीदें कमजोर पड़ने लगती हैं। ऐसे में हनुमान एक ऐसे अस्त्र की तलाश में निकलते हैं, जो रावण को हमेशा के लिए हराने में मदद कर सके।

हनुमान की यह खोज उन्हें युद्ध के मैदान से बहुत दूर और अलग-अलग युगों तक ले जाती है। इस सफर में उन्हें भगवान राम के अतीत से जुड़ी कुछ ऐसी बातें पता चलती हैं, जिन्हें भुला दिया गया था। उनकी यात्रा मृत्यु के लोक तक भी पहुंचती है। इसी दौरान हनुमान को एक ऐसे रहस्य का पता चलता है, जो उन्हें अपनी ही दिव्य शक्तियों को नए तरीके से समझने में मदद करता है।

सीरीज के क्रिएटर, राइटर और ग्राफिक इंडिया के को-फाउंडर व सीईओ शरद देवराजन ने भी नए सीजन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' बनाना उनकी जिंदगी के सबसे खास अनुभवों में से एक रहा है। जियोहॉटस्टार के साथ पार्टनरशिप की वजह से इस दुनिया को आगे बढ़ाने और कहानी की अलग-अलग परतों को दर्शकों तक पहुंचाने का मौका मिला है।

ग्राफिक इंडिया के प्रोडक्शन में बनी 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का नया सीजन दशहरा वीक के दौरान 23 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

 

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X