Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस

Updated on Tuesday, October 13, 2026 15:07 PM IST

मुंबई(एजेंसी) : एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने नवरात्र की शुरुआत खास अंदाज में की। उन्होंने तेलंगाना में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने पॉपुलर डांस बैले 'दुर्गा' की प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने अपने क्लासिकल डांस के जरिए मां दुर्गा की शक्ति और भक्ति को दर्शाया। अपनी परफॉर्मेंस की वीडियो उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा की।

बता दें कि हेमा मालिनी ने 11 अक्टूबर को तेलंगाना के क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'अग्र दांडिया नवरात्रि सेलिब्रेशन' में परफॉर्म किया था। यह कार्यक्रम अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित किया गया था। इस मौके पर महाराजा अग्रसेन जयंती भी मनाई गई। इंस्टाग्राम पर अपनी परफॉर्मेंस की झलक शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने खुशी जाहिर की।

उन्होंने लिखा, ''नवरात्र के पहले दिन तेलंगाना के अग्रवाल समाज के 'अग्र दांडिया नवरात्रि सेलिब्रेशन' में क्लासिक कन्वेंशन सेंटर पर अपने सबसे पॉपुलर बैले 'दुर्गा' की प्रस्तुति देना मेरे लिए खुशी की बात थी। इस कार्यक्रम के साथ 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती भी मनाई गई। इस शुभ अवसर पर आप सभी को नवरात्र और दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।''

हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट के साथ परफॉर्मेंस का वीडियो भी शेयर किया। इसमें वह पार्वती माता के रूप में नजर आ रही हैं। अपने शानदार डांस मूव्स और भाव-भंगिमाओं के जरिए उन्होंने इस पौराणिक किरदार को जीवंत किया। उनकी प्रस्तुति में क्लासिकल डांस के साथ भक्ति का भाव भी नजर आया।

बता दें कि हेमा मालिनी ने फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाने के साथ-साथ भारतीय शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में भी अलग मुकाम हासिल किया है। उनके डांस बैले में कला के साथ आध्यात्मिकता और भक्ति का मेल देखने को मिलता है। वह पहले भी डांस को अपने लिए एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव बता चुकी हैं। उनका कहना है कि नृत्य के जरिए वह अपनी भारतीय परंपराओं से भी जुड़ी रहती हैं।

 

 

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X