Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

Updated on Tuesday, October 13, 2026 15:28 PM IST

मुंबई(एजेंसी) : धार्मिक आस्था और भारतीय लोककथाओं पर आधारित फिल्मों की चर्चा के बीच अब उत्तराखंड के गोलू देवता की कहानी बड़े पर्दे पर आने वाली है। फिल्म का नाम 'बाला गोरिया' है, जो कुमाऊं क्षेत्र में न्याय के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। गोलू देवता की लोकगाथा पर आधारित ये फिल्म ऐसे समय में आ रही है, जब नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हनुमान अंश' फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 435 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इसकी शुरुआत भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रही हो, लेकिन बाद में फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब 'बाला गोरिया' को लेकर भी मेकर्स ऐसी ही उम्मीद लगाए बैठे हैं।

'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा की कहानी है, जिनके बारे में देश और विदेश में बड़ी संख्या में लोग जानते हैं। इसके मुकाबले गोलू देवता की पहचान खास तौर पर उत्तराखंड और कुमाऊं क्षेत्र में ज्यादा है। इसलिए 'बाला गोरिया' के मेकर्स को दूसरे राज्यों के दर्शकों तक अपनी कहानी पहुंचाने के लिए हाई प्रमोशन की जरूरत होगी।

शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें, तो यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'हनुमान अंश' की कमाई को देखते हुए इसे टाल दी गई। अब फिल्म के नवंबर में रिलीज होने की संभावना है।

'बाला गोरिया' की कहानी उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के लोकदेवता गोलू देवता से जुड़ी है। उन्हें गोल्ज्यू महाराज और न्याय के देवता के नाम से भी जाना जाता है। अल्मोड़ा के चितई, चंपावत और घोड़ाखाल में उनके प्रसिद्ध मंदिर हैं। स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक, गोलू देवता के दरबार में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें चिट्ठियों में लिखकर अर्पित करते हैं। मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु मंदिर में घंटियां चढ़ाकर आभार जताते हैं।

लोककथा के मुताबिक, गोलू देवता का जन्म राजपरिवार में हुआ था। बताया जाता है कि परिवार के भीतर हुई साजिशों के बावजूद वह जीवित बच गए और आगे चलकर न्यायप्रियता के लिए पहचाने गए। इसी वजह से लोगों के बीच उनकी छवि ऐसे देवता की बनी, जिनसे अन्याय के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई जाती है।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X