Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

'कांग्रेस ने विकास के रास्ते से हटाकर कर्ज और टैक्स के दलदल में धकेला हिमाचल', ‌‌BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने साधा निशाना

Updated on Tuesday, October 13, 2026 19:59 PM IST

नाहन(हिंद जनपथ ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पार्टी की कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश की सुक्खू सरकार पर चौतरफा हमला बोला। डॉ. बिंदल ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, माफिया राज और आर्थिक बदहाली को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल को विकास के रास्ते से हटाकर कर्ज और करों (टैक्स) के दलदल में धकेल दिया है।

टैक्स और तालाबंदी की बन गई है सरकार
डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग पर महंगाई की दोहरी मार की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने डीजल, सीमैंट, बिजली, बस किराये और स्टाम्प ड्यूटी में बढ़ोतरी कर आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। बिंदल ने राज्य सरकार की नीतियों को टैक्स, तालाबंदी और तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों, पशु चिकित्सालयों और पटवार सर्कलों को बंद किया गया है या उनके संचालन को प्रभावित किया गया है। इसके अलावा, हिमकेयर और सहारा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए।

कर्ज और राजनीतिक नियुक्तियों पर उठाए सवाल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में अब तक लगभग 45 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है, लेकिन इस राशि का उपयोग प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के बजाय राजनीतिक नियुक्तियों पर किया जा रहा है। उन्होंने सवाल दागा कि जब कर्मचारियों, पैंशनरों और बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, तब सरकार सलाहकारों, ओएसडी, चेयरमैन और वाइस चेयरमैन जैसे पदों पर भारी-भरकम खर्च कैसे कर सकती है।

अधूरी चुनावी गारंटियों पर घेरा
डॉ. बिंदल ने कांग्रेस की चुनावी गारंटियों को खोखला बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लाखों महिलाएं आज भी हर महीने 1,500 रुपए की आर्थिक सहायता का इंतजार कर रही हैं। वायदे के अनुसार अब तक प्रति पात्र महिला का यह लाभ करीब 75 हजार रुपए बनता है, लेकिन बड़ी संख्या में महिलाएं इससे वंचित हैं। इसी तरह, पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरियां और 5 लाख रोजगार देने का वादा भी अधूरा है, जिसके चलते बेरोजगार युवा ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों पर आलाकमान से मांगा जवाब
राष्ट्रीय मुद्दे का जिक्र करते हुए डॉ. बिंदल ने महिला सुरक्षा के मसले पर कांग्रेस नेतृत्व को घेरा। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के विरुद्ध कथित यौन उत्पीड़न की शिकायतों और अनुशासनात्मक कार्रवाई का मुद्दा उठाया। बिंदल ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और संबंधित सांसद के पुतले फूंके हैं। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस आलाकमान स्पष्ट करे कि महिला सम्मान की बात करने वाली पार्टी ने अपने ही सांसद पर लगे गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई की है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष कानूनी जांच की मांग की।

हिमाचल की जनता जागरूक, 2027 में देगी जवाब
अपने संबोधन के अंत में डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सड़कों पर बयानबाजी कर अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल की जनता जागरूक हो चुकी है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, अधूरी गारंटियों और रुके हुए विकास कार्यों का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा आम जनता, युवाओं और महिलाओं के अधिकारों के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X