Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

बाहरी ताकतें भारत की शांति भंग कर अराजकता फैलाना चाहती हैं : अनिल विज

Updated on Tuesday, October 13, 2026 20:08 PM IST

चण्डीगढ(हिंद जनपथ ब्यूरो) : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिल्ली में सीजेपी व अन्य पार्टियों के प्रदर्शन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मैने पहले भी कहा था कि बाहर की कुछ शक्तियां भारत की शांति को भंग कर यहां अराजकता फैलाना चाहती है। उसी के तहत यह उनके कहने पर ही काम कर रहे हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाते हुए कहा कि इन सभी को एक ही दिन दिल्ली में इकट्‌ठा कौन करता है। उन्होंने जीवन में पहली बार देखा कि ये अदालत के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। यानि जो निष्पक्ष अदालतें चल रही यह उन पर दबाव व प्रभाव डालना चाहते हैं कि फैसला उनके हक में हो। राहुल गांधी व अन्य पार्टियों ने तो कोर्ट की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप (विपक्ष) केस फाइल करो जोकि पहले ही हुआ है, पहले ही अदालत ने इस पर नोटिस जारी किया और ये इसी मुद्दे को लेकर क्या सुप्रीम कोर्ट को डराने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट डरेगा नहीं, हमारे देश ही न्यायपालिका है वो निष्पक्ष होकर काम कर रही है उस पर कोई दबाव नहीं डाल सकता।


विज ने कहा कि गांव ब्राह्मण माजरा, अम्बाला छावनी में आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनाने के लिए हमने काफी समय पहले 21 एकड़ भूमि जमीन ले ली थी जिसके नक्शे भी पास है। आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनेगा जिसमें पशुओं का एरिया अलग होगा जबकि गवालों के लिए भी आराम करने के लिए रेस्ट हाउस होगा।
उन्होंने कहा कि डेयरी काम्पलेक्स आने-जाने में दिक्कत न हो इसके लिए टांगरी नदी पर नया पुल भी बनाया जाएगा जोकि एकता विहार के निकट बनेगा ताकि ग्वालों को घूमकर न जाना पड़े। पुल बनाने का टेंडर हो चुका है, बीच में कुछ अडचन आने की वजह से काम रूक गया था जोकि जल्द प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा डेयरी काम्पलेक्स में एक स्थान पर सारे सारे शहर की डेयरियां होगी और शहर की सभी डेयरियों को बाहर निकाला जाएगा।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि डेयरी शहर से बाहर होने पर शहर में गोबर की गंदगी नहीं होगी। हम आधुनिक डेयरी बनाकर दे रहे हैं जिसमें गोबर गैस प्लांट होगा तथा सोलर सिस्टम भी होगा बिजली उत्पादन हो सकेगा। इसी प्रकार डेयरी काम्पलेक्स में अन्य सुविधाएं भी होगी। गौरतलब है कि अम्बाला छावनी के गांव ब्राह्मण माजरा में आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनाने के लिए सरकार से 60.19 करोड़ राशि की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द यहां पर आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनेगा जिसमें पशुओं व पशु मालिकों के लिए आधुनिक सुविधाएं होगी।


फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
बहुचर्चित बॉलीवुड फिल्म हनुमानअंश में नीम करोली बाबा के पिता का किरदार निभाने वाले अभिनेता मनीष चौधरी ने आज हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अभिनेता की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और शॉल ओढाकर अभिनेता को सम्मानित किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए फिल्म की खूब तारीफ की और कहा कि यह फिल्म बुलंदियां छू रही है। अभिनेता मनीष चौधरी ने बताया कि वह अम्बाला छावनी के एसडी कालेज के छात्र रहे हैं, उनके पिता सेना में अफसर थे और अम्बाला छावनी में तैनाती के दौरान कालेज से ही उन्होंने शिक्षा ग्रहण की।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X