Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

उत्तर प्रदेश

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

Updated on Wednesday, October 14, 2026 17:13 PM IST

वाराणसी(एजेंसी) : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयूू) में पहली बार शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह आयोजित किया जा रहा है। पुरस्कार वितरण शुक्रवार को स्वतंत्रता भवन में आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना है। इन वार्षिक पुरस्कारों के माध्यम से विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में संचालित सभी विषयों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी ने दी।

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर पुरस्कारों की संख्या निर्धारित की गई है। 100 से अधिक विद्यार्थियों वाले पाठ्यक्रमों में प्रथम तीन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 50 से 100 विद्यार्थियों वाले पाठ्यक्रमों में शीर्ष दो पुरस्कार तथा 50 से कम विद्यार्थियों वाले पाठ्यक्रमों में शीर्ष स्थान वाले एक विद्यार्थी को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2025–26 से प्रारंभ की गई इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को परिश्रम करने और अपने शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इन पुरस्कारों के लिए न्यूनतम 8.5 सीजीपीए प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे।

शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार केवल डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों तक सीमित नहीं होंगे, बल्कि प्रत्येक वर्ष अपने शैक्षणिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के अंत में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रदान किए जाने प्रस्तावित हैं। अपनी डिग्री के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिसंबर में आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी के अनुसार, विश्वविद्यालय को ऐसे विद्यार्थियों की पहचान उनके पाठ्यक्रम पूरा करने से काफी पहले ही कर लेनी चाहिए, जिनमें असाधारण शैक्षणिक प्रतिभा है। हमें आशा है कि इन पुरस्कारों से विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी। प्रथम शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए कई समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार समारोह का पूर्वाभ्यास 15 अक्टूबर गुरुवार को आयोजित किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

यूपी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

: यूपी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

X