Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

Himachal: लाहौल-स्पीति के काजा पहुंचे CM सुक्खू...ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत, ऑन-द-स्पॉट करेंगे शिकायतों का निपटारा

Updated on Wednesday, October 14, 2026 20:03 PM IST

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'सरकार गांव के द्वार' के तहत अब सीधे जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों की चौखट पर पहुंच गई है। इसी कड़ी में बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लाहौल-स्पीति जिले के काजा पहुंचे। दिल्ली से शिमला (जुब्बड़हट्टी) होते हुए काजा हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक (ढोल-नगाड़ों व शहनाई) और गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम के इस ग्राऊंड-जीरो दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक अमले के साथ जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा करना है।

विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात, लाडारचा मैदान में करेंगे जनसभा
मुख्यमंत्री का यह दौरा जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम सुक्खू काजा के ऐतिहासिक लाडारचा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्रवासियों को कई नई विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए विभिन्न कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और भविष्य के विजन को जनता के समक्ष रखेंगे। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस दौरान बिजली, सड़क व्यवस्था और ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़ी उनकी पुरानी मांगों को लेकर सरकार कोई बड़ा ऐलान कर सकती है।

शाम को वृद्धाश्रम का करेंगे दौरा
विकास कार्यों के साथ-साथ इस दौरे में सामाजिक सरोकार को भी प्राथमिकता दी गई है। बुधवार शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री सुक्खू 'की' स्थित वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम) जाएंगे। यहां वह वरिष्ठ नागरिकों के साथ सीधा संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानेंगे, उनकी जरूरतें समझेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं उन तक पहुंच रही हैं या नहीं।

रंगरिक में होगा रात्रि ठहराव
'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम को सही मायनों में धरातल पर उतारते हुए मुख्यमंत्री बुधवार रात रंगरिक गांव में विश्राम करेंगे। रात्रि ठहराव के दौरान वह स्थानीय महिला मंडलों और युवक मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक करेंगे। इस जनसंवाद में ग्रामीणों की समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेंगी। चूंकि सीएम के साथ पूरा प्रशासनिक अमला और आला अधिकारी भी मौजूद हैं, इसलिए अधिकतर समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।

घोषणाओं पर टिकी निगाहें
रंगरिक में रात्रि विश्राम और स्थानीय लोगों की मांगें सुनने के बाद मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह काजा से कड़छम हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से लाहौल-स्पीति की जनता में भारी उत्साह है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सीमांत क्षेत्र के विकास और युवा व महिला मंडलों की मांगों पर सरकार की ओर से क्या अहम कदम उठाए जाते हैं।

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X