Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हिमाचल प्रदेश

Mandi: मुख्यमंत्री बताएं दिल्ली में हिमाचल को लेकर क्या सियासी खिचड़ी पक रही : जयराम

Updated on Wednesday, October 14, 2026 20:13 PM IST

गोहर(हिन्द जनपथ ब्यूरो) : मुख्यमंत्री के दिल्ली से वापस आने की खबर आती नहीं कि उनके फिर से वापस जाने की खबर आ जाती है। प्रदेश के लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर दिल्ली में हिमाचल प्रदेश को लेकर क्या सियासी खिचड़ी पक रही है। जितनी मशक्कत वे अपने आलाकमान को खुश रखने में कर रहे हैं, उतनी यदि हिमाचल के हितों के लिए करते तो बेहतर था। ये सवाल पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष दिल्ली दौरों पर लगाए हैं। बुधवार को जयराम ने सराज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक सम्मेलनों में भाग लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस चुनावी व्यवस्था से झूठी गारंटियां देकर वे मुख्यमंत्री बने हैं, उसी के खिलाफ किस मुंह से प्रदर्शन कर रहे हैं। जनता से झूठ बोलने के लिए सबसे पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए और देश में अराजकता को बढ़ाने वाले इस सम्मेलन से किनारा करना चाहिए। जयराम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हाल में हुए पंचायती राज चुनाव के परिणाम भी मुख्यमंत्री को राहुल गांधी को बताने चाहिए, ताकि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की होने वाली करारी हार की जानकारी रहे।

मासूम नीतिका के हाथों करवाया रक्तदान शिविर का शुभारंभ
भारतीय जनता युवा मोर्चा सराज मंडल थुनाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बगस्याड़ में आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र की आपदा प्रभावित मासूम नीतिका को दुलारा और उसी के हाथ से रक्तदान शिविर का शुभारंभ करवाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है और हमारा एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। भाजपा ग्राम केंद्र कांढा और बगस्याड़ में आयोजित बूथ बैठकों में जयराम ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्त्ता हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। इस दौरान कुल्लू एवं नग्गर ब्लॉक पंचायत समिति की अध्यक्ष यमुना ठाकुर और वेद राम ठाकुर तथा भाजपा कुल्लू सदर मंडल अध्यक्ष शरबन लाल ठाकुर ने भी उनसे शिष्टाचार भेंट की।

बागा चनोगी स्कूल में विद्यार्थियों से मिले जयराम
जयराम ठाकुर ने अपने गोद लिए बागा चनोगी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, आंखों में बड़े सपने और आगे बढ़ने का उत्साह देखकर मन प्रसन्न हुआ। विद्यालय को गोद लेने का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। बच्चों को बेहतर अवसर मिलें और वे अपने सपनों को साकार कर जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करें, यही हमारी सच्ची कामना है।

 

 

Have something to say? Post your comment
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

: बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

: सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

: पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

: Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

: 'कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को रद्द करने का सपना देख रहे जयराम', CM सुक्खू ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता से विकसित भारत का निर्माण हो रहा है : डॉ. सिकंदर कुमार

मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

: मुख्यमंत्री ने रंगरिक में बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

: गारंटियों में विफलता और नए शगूफे छोड़ जनता को छलने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

: सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X