Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

बेटे और बेटियों को बराबर का अधिकार दें, सपने पूरे करने की आजादी दें: नीरू ढांडा

Updated on Wednesday, October 14, 2026 20:20 PM IST

जींद(हिन्द जनपथ ब्यूरो) : एशियन गेम्स 2026 में चमकदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली नीरू ढांडा का बुधवार को जींद में जोरदार स्वागत किया गया। जापान के आइची-नागोया में देश का नाम रोशन करने वाली नीरू ने शहर के जयंती देवी मंदिर में पूजा की और आशीर्वाद लिया। नीरू ने अपना गोल्ड मेडल मां जयंती देवी के सामने रखकर अपनी सफलता उन्हें समर्पित की। नीरू के साथ इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। जयंती देवी मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद वह अपने गांव संगतपुरा पहुंची। इस अवसर पर नीरू ढांडा ने युवाओं को दिए संदेश में कहा, "मैं उन युवाओं से कहना चाहती हूं जो किसी भी फील्ड में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, चाहे वह पढ़ाई हो या खेल, कड़ी मेहनत करते रहें। आगे बढ़ने के लिए आपको मुश्किलों को पार करना होगा। मैं परिवारों से भी कहना चाहती हूं कि वे बेटियों और बेटों को बराबर अधिकार दें और अपने सपने पूरे करने की आजादी दें।"


नीरू ने आगे की योजनाओं पर कहा कि 15 दिन बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप है। अभी उसकी तैयारी चल रही है। हमारा ध्यान ओलंपिक पर भी है।
एशियन गेम्स 2026 में नीरू ढांडा भारत की सबसे बड़ी स्टार बनकर उभरीं। उन्होंने 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। 27 वर्षीय ट्रैप शूटर ने इन गेम्स में तीन मेडल (दो गोल्ड और एक सिल्वर) जीते। नीरू के मेडल जीतने का सिलसिला महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल के साथ शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने आशीमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ टीम बनाई थी। तीन दिन के क्वालीफिकेशन के बाद भारतीय तिकड़ी का कुल स्कोर 328 रहा। इसके बाद नीरू ने व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और इस खेल में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 118 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में टॉप करने के बाद उन्होंने फाइनल में 28 का स्कोर बनाकर एशियन रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।


इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने कायन चेनाई के साथ मिलकर ट्रैप-मिक्स्ड टीम इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता। मुश्किल शुरुआत के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की और आखिर में 34 हिट के साथ जीत हासिल की। उन्होंने 2026 में ही कतर द्वारा बनाए गए 33 हिट के पिछले एशियन रिकॉर्ड को तोड़ा।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X