Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

हरियाणा

दुधारु पशुओं के लिए उन्नत चारे के बीज़ का प्रबंध करने की दिशा में कार्य करें अधिकारी : श्री श्याम सिंह राणा

Updated on Wednesday, October 14, 2026 21:11 PM IST

चंडीगढ़(जगदीप) : हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य में दुधारु पशुओं के लिए उन्नत-चारे के बीज़ का प्रबंध करने की दिशा में कार्य करें ताकि लोगों को अच्छी गुणवत्ता का दूध मिल सके। इसके लिए उन्होंने कोई पॉलिसी बनाने की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए।

श्री राणा चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में पशुपालन एवं डेयरी विभाग , लुवास यूनिवर्सिटी , पशुधन विकास बोर्ड तथा हरियाणा गौ सेवा आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया , निदेशक डॉ प्रेम सिंह , लुवास यूनिवर्सिटी हिसार के कुलपति डॉ विनोद कुमार वर्मा के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि दुधारु पशुओं को ऐसा चारा खिलाना चाहिए जो कि रासायनिक खाद एवं दवाइयों से तैयार न किया गया हो , क्योंकि डीएपी और यूरिया एवं रासायनिक खाद के उपयोग से चारा जहरीला हो जाता है और उस चारे से रसायन दूध पीने वाले इंसान में पहुँचते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पशुपालकों को ऑर्गेनिक एवं प्राकृतिक खाद से चारा तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करें , साथ ही उन्नत किस्म का बीज भी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता हो तो इसके लिए एक पॉलिसी भी बनाई जा सकती है।

श्री राणा ने यह भी कहा कि देसी गाय की डेयरी खोलने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु सब्सिडी से संबंधित कोई योजना तैयार करें , इससे जहां हमारी नस्ल सुधार को संरक्षण मिलेगा वहीँ इनके गौमूत्र से तैयार जीवामृत प्राकृतिक खेती में खाद के तौर पर प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने गांवों के पशुओं के लिए पंचायती भूमि पर "डे-बोर्डिंग पशु हॉस्टल" जैसी कोई योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए ताकि गांव के पशु दिन के समय इस हॉस्टल की चारदीवारी के भीतर चरागाह की भांति घूम सकें और रात के समय पशु पालक अपने घर को पशु ले जा सकता है।

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ने विभाग से संबंधित "सीएम-अनाउंसमेंट" तथा "बजट- घोषणाओं" की भी समीक्षा की और अधिकारियों को सभी घोषणाएं निर्धारित अवधि में पूरी करने के निर्देश दिए।

Have something to say? Post your comment
जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

: गुरुग्राम में ‘स्वच्छ वायु अभियान’ के तहत कार्रवाई, 104 किलोमीटर सड़कों पर मिलीं धूल और गंदगी से जुड़ी 258 खामियां

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

: अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

X