Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

मनोरंजन

नेहा की टी-शर्ट पर मचे बवाल के बीच अर्जुन बिजलानी ने मांगी माफी, बताया किसने दिया था गिफ्ट

Updated on Thursday, October 15, 2026 14:09 PM IST

मुंबई(एजेंसी) : टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी अपनी एक टी-शर्ट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। नेहा की टी-शर्ट पर उर्दू में लिखे शब्दों को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिली। इस मामले में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने भी नेहा की आलोचना की और उनसे माफी मांगने की मांग की। अब विवाद बढ़ता देख अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी बिजलानी की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

इसमें उन्होंने साफ किया कि नेहा को टी-शर्ट पर लिखे शब्दों के अर्थ और उनके महत्व की जानकारी नहीं थी। कपल ने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। उन्होंने अनजाने में हुई इस घटना के लिए माफी भी मांगी है।

अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह बयान शेयर किया, जिसमें लिखा, ''हम नेहा स्वामी बिजलानी और हाल ही में उनके द्वारा पहनी गई टी-शर्ट को लेकर चल रही स्थिति पर अपनी बात रखना चाहते हैं। इस टी-शर्ट पर पैगंबर से जुड़े शब्द उर्दू में लिखे हुए थे। जब नेहा ने यह टी-शर्ट पहनी थी, तब उन्हें उस पर लिखे शब्दों के अर्थ और उनके महत्व की बिल्कुल जानकारी नहीं थी। किसी भी व्यक्ति या समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, उनका अपमान करने या उन्हें आहत करने का हमारा कोई इरादा नहीं था।''

बयान में आगे कहा गया, "हम सभी धर्मों, आस्थाओं और मान्यताओं का दिल से सम्मान करते हैं और जानबूझकर कभी ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। हम समझते हैं कि धार्मिक महत्व से जुड़े मामलों पर लोगों की भावनाएं काफी मजबूत हो सकती हैं। हालांकि, नेहा को निशाना बनाकर की जा रही ट्रोलिंग, गाली-गलौज, बद्दुआएं और धमकियां बेहद परेशान करने वाली और अस्वीकार्य हैं। जानकारी की कमी के कारण हुई घटना को किसी व्यक्ति को ऑनलाइन परेशान करने या धमकियां देने की वजह नहीं बनना चाहिए।''

उन्होंने बताया, ''यह टी-शर्ट बैंकॉक के एक मॉल में एक फैन ने गिफ्ट की थी और हमें इस पर लिखे शब्दों का अर्थ नहीं पता था। हम सभी त्योहार मनाते हैं और किसी की भी भावनाओं को किसी भी तरह से ठेस नहीं पहुंचाएंगे। जो कुछ भी अनजाने में हुआ, उसके लिए हमें खेद है। भविष्य में हमें मिलने वाले गिफ्ट को लेकर हम हमेशा सावधानी बरतेंगे। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस मामले को समझदारी, संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ देखें। नेहा और उनके परिवार के खिलाफ नफरत फैलाने या उन्हें निशाना बनाने से बचें।''

बयान के आखिर में लिखा गया, ''हमारा मानना है कि गाली-गलौज और डराने-धमकाने के बजाय आपसी सम्मान और बातचीत से किसी भी मामले को बेहतर तरीके से सुलझाया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि इस सफाई से मामला सही संदर्भ में समझने में मदद मिलेगी। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस स्थिति को सम्मान और समझदारी के साथ सुलझाने का मौका दें।''

दरअसल, अर्जुन बिजलानी हाल ही में अपनी पत्नी नेहा और बेटे अयान के साथ एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान नेहा कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी। उनकी टी-शर्ट पर एक कार्टून कैरेक्टर बना हुआ था। इसके साथ ही उस पर उर्दू में 'अल्लाह' और मुहर-ए-नबूवत से जुड़ी आकृति थी। टी-शर्ट की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संवेदनशील मामला बताया और नेहा के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

इस मामले में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने नेहा की टी-शर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि दूसरे धर्म की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। मिशी ने नेहा से माफी मांगने की मांग की।

 

Have something to say? Post your comment
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

: फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

: 'इमरान खान को 24 घंटे के अंदर भारत से बाहर निकाल देना चाहिए', देश छोड़ने के निर्देश पर बोले गजेंद्र चौहान

चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

: चेक बाउंस केस : सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

: जब लच्छू महाराज ने ठुकराया पद्मश्री, बोले- 'दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान'

20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

: 20 साल बाद 'इंडियन आइडल' के मंच पर अभिजीत सावंत की वापसी, बताया- 'घर लौटने जैसा एहसास'

X