Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

हरियाणा

विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता

Updated on Saturday, October 17, 2026 20:14 PM IST

अंबाला(हिन्द जनपथ ब्यूरो) : भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इंडी गठबंधन, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कथित CJP संगठन द्वारा देश में अस्थिरता और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिशों का भाजपा मुंहतोड़ जवाब देगी।

इसके लिए 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रदेशभर में 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर एसआईआर सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों के आधार पर जवाब देंगे।

शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अंबाला स्थित भाजपा कार्यालय अंब कमल से प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के शक्ति केंद्र प्रमुखों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, जनप्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों से ऑनलाइन संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, हरियाणा में भाजपा सरकार के लगातार 12 वर्ष तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इंडी गठबंधन, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और CJP ने गठजोड़ कर असामाजिक ताकतों के हाथों में खेलने का काम किया है। विपक्ष लगातार संवैधानिक संस्थाओं के प्रति आमजन में अविश्वास पैदा करने और कानून की अवहेलना करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट, निर्वाचन आयोग और सेना जैसी संस्थाओं पर सवाल उठाकर उनकी विश्वसनीयता को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा इन प्रयासों का लोकतांत्रिक एवं तथ्यात्मक तरीके से जवाब देगी।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने सदैव लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया है। अब विपक्ष की गैर-जिम्मेदाराना राजनीति और अराजकता फैलाने की कोशिशों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतंत्र के प्रति विश्वास मजबूत करने तथा विपक्ष के भ्रामक प्रचार की वास्तविकता जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

22-23 अक्टूबर को पंचकमल में होंगी महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें
डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह 22 एवं 23 अक्टूबर को पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रवास करेंगे। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा को लेकर नौ से दस महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रवास की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक पानीपत में आयोजित की जा चुकी है। शनिवार को अंब कमल से 27 संगठनात्मक जिलों के शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों से ऑनलाइन संवाद कर मासिक बैठकों को नियमित करने तथा संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विश्वास जताया कि स्मृति ईरानी और डॉ. भोला सिंह के लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव का लाभ हरियाणा भाजपा को मिलेगा।

गरीब, किसान, महिला और युवा कल्याण को समर्पित हैं सरकार के 2 वर्ष
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार किसान, महिला, युवा और गरीब कल्याण को प्राथमिकता देकर निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2,100 रुपये की सहायता, 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज खोलने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि सरकार विदेशी निवेश आकर्षित करने और नए उद्योग स्थापित करने पर विशेष जोर दे रही है, ताकि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित हों। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा ने भी आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, जिला प्रभारी मदन चौहान, प्रदेश सचिव गुरप्रीत कौर, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रिचा पाहवा, मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, नगर निगम अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

: त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

: बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

: हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते

जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

: जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

: कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

: पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

: हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

X