Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित • पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी • पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर • अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद • झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की • कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा • CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया • पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा • गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

पंजाब

CCT, CGC Landran ने सीआरआईएसपीआर - सीएएस, एआई एवं बायोटेक्नोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया

Updated on Wednesday, October 21, 2026 17:31 PM IST

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी), सीजीसी लांडरां के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने 'सीआरआईएसपीआर - सीएएस इन जीनोम एडिटिंग, एआई एंड नेक्स्ट जनरेशन बायोटेक्नोलॉजी: लर्निंग प्रक्टिकली फॉर प्रोफेशनल करियर' विषय पर दो दिवसीय नेशनल वर्कशॉप एवं स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया। इस प्रोग्राम का आयोजन देहरादून स्थित सीआरआईएस डीएनए लैब्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, साइंटिस्ट एवं हेड डॉ. नरोत्तम शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। वर्कशॉप में स्टूडेंट्स को सीआरआईएसपीआर-सीएएस जीनोम एडिटिंग, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी टूल्स, सीआरआईएसपीआर गाइड डिज़ाइन के लिए बायोइन्फॉर्मेटिक्स टूल्स, एआई, गाइड आरएनए डिज़ाइन, सीआरआईएसपीआर डेटा विज़ुअलाइज़ेशन, डेटा विश्लेषण एवं उसकी व्याख्या तथा जीनोम एडिटिंग की प्रक्रियाओं में उपयोग होने वाली कम्प्यूटेशनल टेक्नीक्स का प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग एवं अनुभव-आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रैक्टिकल सेशन में कम्पीटेंट सेल्स की तैयारी, ट्रांसफॉर्मेशन, प्लास्मिड-आधारित तकनीकों, सीआरआईएसपीआर वर्कफ़्लोज़, जीन साइलेंसिंग, गाइड आरएनए डिज़ाइन, कम्प्यूटेशनल विश्लेषण और डेटा विज़ुअलाइज़ेशन जैसे विषयों को शामिल किया गया।
इन सेशंस के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक लेबोरेटरी प्रोसीजर्स में उपयोग की जाने वाली प्रयोगशाला प्रक्रियाओं और कम्प्यूटेशनल उपकरणों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। टेक्निकल सेशन का संचालन सीआरआईएस डीएनए लैब्स की डिप्टी डायरेक्टर एवं साइंटिस्ट डॉ. अंकिता सिंह ने किया। उनके साथ सीआरआईएस डीएनए लैब्स के रिसर्च असिस्टेंट श्री रितिक डोगरा और श्री विशाल भी शामिल रहे। एक्सपर्ट्स ने साइंटिफिक लेक्चर्स, लेबोरेटरी डेमोंस्ट्रेशन और हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स को महत्वपूर्ण जानकारी एवं टेक्निकल स्किल प्रदान किए। इस प्रोग्राम ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहल के तहत सीजीसी लांडरां और सीआरआईएस डीएनए लैब्स के बीच एकेडमिक-इंडस्ट्री इंटरफेस को मजबूत किया। सीसीटी, सीजीसी लांडरां की डायरेक्टर - प्रिंसिपल डॉ. पालकी साहिब कौर ने कहा, “स्टूडेंट्स को मॉडर्न बायोटेक्नोलॉजी की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए हैंड्स ऑन लर्निंग तथा इंडस्ट्री और अकादमिया के बीच सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

हम डॉ. शर्मा और सीआरआईएस डीएनए लैब्स की पूरी टीम के आभारी हैं, जिन्होंने अपनी विशेषज्ञता साझा की और इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस तरह की वर्कशॉप्स को एमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़ और रिसर्च मेथोडोलॉजीज़ से परिचित होने का मूल्यवान अवसर प्रदान करती हैं। इससे उनमें भविष्य के शैक्षणिक एवं प्रोफेशनल अवसरों के लिए आवश्यक प्रैक्टिकल स्किल्स और साइंटिफिक आउटलुक में मदद मिलती है।” यह वर्कशॉप सीजीसी लांडरां की उस निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जिसके अंतर्गत शैक्षणिक ज्ञान को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़ और उद्योग जगत की विशेषज्ञता के साथ एकीकृत करके शिक्षा जगत एवं इंडस्ट्री के बीच की दूरी को कम करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी

: पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

: पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

: अमृतसर में तीन नाबालिगों सहित 7 व्यक्ति काबू ; एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद

झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की

: झोटा हत्याकांड मामले में CBI की टीम मानसा पहुंची, परिवार से पूछताछ की

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा

: पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल (गुरुवार) से: 27 अक्टूबर तक चलेगा

गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

: गोल्डन टेंपल में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस सारा अली खान

PAP मुख्यालय में 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया गया; DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

: PAP मुख्यालय में 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया गया; DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची

: नशा-विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम पंजाब के मानसा पहुंची

पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

: पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

X