Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के • 'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा • आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद • भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता • हिमाचल में कांग्रेस की विदाई और भाजपा की वापसी तय, कांग्रेस सरकार से परेशान है प्रदेश की जनता : श्रीकांत शर्मा • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट • एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर • कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 366 अंक टूटा; निफ्टी में 0.54 प्रतिशत की गिरावट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी • तीन-चार साल की उम्र में पुलिस के चक्कर में फंस गई थीं उमा थर्मन, लाल हाई हील्स खरीदने के लिए घर से चुराए थे पैसे

खेल

सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वैश: अनाहत सिंह ने 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर एलशेरबिनी को हराया

Updated on Thursday, October 22, 2026 13:38 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : महिलाओं की वर्ल्ड नंबर 15 अनाहत सिंह ने रेडवुड सिटी (यूएस) में सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वैश के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए मिस्र की आठ बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर एलशेरबिनी को सीधे गेमों में हराया।

अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए, 18 साल की अनाहत ने यूएसडी 143,500 पीएसए गोल्ड इवेंट के दूसरे राउंड में टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर 3 एलशेरबिनी को 30 मिनट में 11-8, 11-8, 11-7 से हराया।

जीत के बाद अनाहत ने कहा, "मैं उनका हर एक मैच देखकर बड़ी हुई हूं। मैं वो सब हासिल करना चाहती हूं, जो उन्होंने अपने करियर में किया है। वे सभी स्क्वैश प्लेयर्स के लिए प्रेरणा हैं। उनके साथ कोर्ट साझा करने का मौका मुझे पहली बार मिला। मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह इस तरह होगा। मुझे लगा कि मुझे सेटल होने और उनके साथ खेल को समझने में थोड़ा समय लगेगा। लेकिन, मेरा गेम प्लान अच्छा काम कर गया।"

अनाहत का अगला मुकाबला मिस्र की वर्ल्ड नंबर 14 सलमा हनी से होगा।

पिछले महीने एशियन गेम्स 2026 में, अनाहत ने कॉन्टिनेंटल मीट में स्क्वैश सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनकर एक और इतिहास रच दिया। हालांकि, फाइनल में उन्हें मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमण्यम से हार के बाद सिल्वर से संतोष करना पड़ा था।

अनाहत ने हांग्जो में हुए एशियन गेम्स 2023 में महिला टीम और मिक्स्ड डबल्स इवेंट में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इस साल की शुरुआत में, वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में, अनाहत ने लड़कियों का एकल खिताब जीता और यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं, जिससे इस इवेंट में मिस्र का 15 साल का राज खत्म हो गया।

अनाहत स्क्वैश में एक वैश्विक स्टार के रूप में तेजी से उभर रही हैं। भविष्य में देश को उनसे काफी उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment
सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम

: सीएम विजय ने की घोषणा, एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख का इनाम

एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट

: एशियन पैरा गेम्स: संजना और अभिजीत ने जीता ब्रॉन्ज, नितेश-तुलसिमथी की जोड़ी ने कटाया फाइनल का टिकट

पहला टी20: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भुवनेश्वर की प्लेइंग इलेवन में वापसी

: पहला टी20: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भुवनेश्वर की प्लेइंग इलेवन में वापसी

एशियन पैरा गेम्स: शीतल-तोमर ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड

: एशियन पैरा गेम्स: शीतल-तोमर ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड

पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए

: पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए

दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित

: दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित

नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन

: नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन

'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर

: 'अब कोई दबाव नहीं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं': हरमनप्रीत कौर

'मैं सचिन तेंदुलकर जैसी तकनीक अपनाने की कोशिश करता हूं': टेंबा बावुमा

: 'मैं सचिन तेंदुलकर जैसी तकनीक अपनाने की कोशिश करता हूं': टेंबा बावुमा

‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

: ‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

X