Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• गाजियाबाद में मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली • प्रधानमंत्री मोदी से मिले यूएई के शेख थियाब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान • 'वीटो का इस्तेमाल कर हर बिल रोक दूंगा, फिर डेमोक्रेट्स खुद समझौते के लिए आएंगे', मध्यावधि चुनाव से पहले बोले ट्रंप • बिछड़े बच्चों को परिवारों से मिलाने में जुटीं मेलानिया, रूस-यूक्रेन दोनों कर रहे सहयोग: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप • लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस 25 अक्टूबर से भारत यात्रा पर, एक साल में दूसरा दौरा • जॉर्डन में चर्च पर आतंकी हमला, 7 की मौ*त; अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट • एआई सुरक्षा को लेकर ओपनएआई का बड़ा फैसला, उन्नत एआई मॉडल अब बिना इंटरनेट एक्सेस के होंगे प्रशिक्षित • एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना • वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते बाजार पर दबाव, हफ्ते भर में सेंसेक्स और निफ्टी में आई 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट • मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चा तेल छह महीनों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर प्रति बैरल के पार

मनोरंजन

रीमा लांबा से मल्लिका शेरावत बनने की कहानी, पिता बोले-नाम खराब करेगी तो उनका छोड़ मां के सरनेम अपनाकर बनाई पहचान

Updated on Saturday, October 24, 2026 12:57 PM IST

मुंबई;  बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल है, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए न सिर्फ पर्दे पर नए तरह के किरदार चुने, बल्कि निजी जिंदगी में भी कई मुश्किल फैसले किए। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला। वह खुद अलग-अलग इंटरव्यू में बताती रही है कि उनके नाम के पीछे उनकी मां का साथ, परिवार की सोच और अपनी पहचान बनाने की इच्छा जुड़ी हुई है।

मल्लिका का जन्म 24 अक्टूबर 1976 को हरियाणा में हुआ था। उनका असली नाम रीमा लांबा है। उन्होंने 2021 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें। उनको लगता था कि फिल्मों में जाने से परिवार का नाम खराब होगा, इसलिए उन्होंने उन्हें परिवार से अलग करने की बात तक कह दी थी।

मल्लिका शेरावत ने इस घटना को अपनी जिंदगी का अहम मोड़ बताया था। उन्होंने कहा था कि जब पिता ने उन्हें परिवार का नाम खराब करने की बात कही, तो उन्होंने भी उनके सरनेम को इस्तेमाल न करने का फैसला किया और अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल करने के बजाय अपनी मां का सरनेम अपनाया।

उन्होंने 2005 में एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में उस समय रीमा नाम की कई अभिनेत्रियां थीं। वह ऐसा नाम चाहती थीं, जिससे उनकी अपनी अलग पहचान बने। उन्हें 'मल्लिका' नाम पसंद आया। उन्होंने बताया था कि इस नाम का अर्थ 'महारानी' होता है। वहीं, 'शेरावत' उनकी मां का नाम था। मल्लिका ने कहा कि उनकी मां हमेशा चुपचाप उनका साथ देती थीं और मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रहती थीं। इसलिए मां के नाम को अपनाना उनके लिए एक तरह से उन्हें सम्मान देने जैसा था।

मल्लिका ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में आई फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से की थी। इसके बाद 2003 में फिल्म 'ख्वाहिश' में वह मुख्य भूमिका में नजर आईं। हालांकि, उन्हें देशभर में बड़ी पहचान 2004 में आई फिल्म 'मर्डर' से मिली। इमरान हाशमी के साथ इस फिल्म में उनके बोल्ड किरदार की काफी चर्चा हुई। इस पहचान के साथ उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।

मल्लिका शेरावत ने हिंदी फिल्मों के अलावा अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। वह जैकी चैन के साथ फिल्म 'द मिथ' में नजर आईं। 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'वेलकम' और 'डबल धमाल' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। उनका करियर कई उतार-चढ़ाव से गुजरा, लेकिन उन्होंने अपनी अलग स्क्रीन पहचान बनाए रखी।

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर सीएम धामी ने पूछा हालचाल, बोले- पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें

: दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर सीएम धामी ने पूछा हालचाल, बोले- पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें

जेब में थे सिर्फ 26 रुपए, घर छोड़ मुंबई पहुंचे थे जीवन, ऐसे बने हिंदी फिल्मों के मशहूर विलेन

: जेब में थे सिर्फ 26 रुपए, घर छोड़ मुंबई पहुंचे थे जीवन, ऐसे बने हिंदी फिल्मों के मशहूर विलेन

दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे जिमी शेरगिल, बोले- किसी की बीमारी का मजाक उड़ाना सही नहीं

: दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे जिमी शेरगिल, बोले- किसी की बीमारी का मजाक उड़ाना सही नहीं

अन्ना बेन और किशोर राजकुमार की जोड़ी मचाएगी धमाल, क्रिसमस पर दर्शकों को हंसाने आएगी 'कोयंबटूर मपिल्लई'

: अन्ना बेन और किशोर राजकुमार की जोड़ी मचाएगी धमाल, क्रिसमस पर दर्शकों को हंसाने आएगी 'कोयंबटूर मपिल्लई'

मलाइका के जन्मदिन पर अमृता ने ली चुटकी, बोलीं- नाम देवदूतों वाला, लेकिन असली शैतान को मैं जानती हूं

: मलाइका के जन्मदिन पर अमृता ने ली चुटकी, बोलीं- नाम देवदूतों वाला, लेकिन असली शैतान को मैं जानती हूं

बर्लिन से टोरंटो तक पहुंची श्वेता त्रिपाठी की फिल्म, कहा- प्रोड्यूसर बनने के बाद कहानी को देखने का बदला नजरिया

: बर्लिन से टोरंटो तक पहुंची श्वेता त्रिपाठी की फिल्म, कहा- प्रोड्यूसर बनने के बाद कहानी को देखने का बदला नजरिया

उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

: उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प्रताप’ में पूनम के किरदार में नजर आएंगी ईशा देओल

: 'हर औरत के अंदर एक ऐसी ताकत होती है, जिससे वह खुद भी अनजान होती है: ‘प्रताप’ में पूनम के किरदार में नजर आएंगी ईशा देओल

रसिका दुग्गल ने की बच्चों के लिए फिल्में बनाने की अपील, कहा- उनकी जिज्ञासा को अपनाना जरूरी

: रसिका दुग्गल ने की बच्चों के लिए फिल्में बनाने की अपील, कहा- उनकी जिज्ञासा को अपनाना जरूरी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी

: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दो महिलाओं को पैसे देकर भेजा मुंबई, 20 दिन तक शहर में रहकर रेकी करता रहा आरोपी

X