Saturday, 24 October 2026
BREAKING
• संयुक्त राष्ट्र दिवस पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर बोले, आज की दुनिया के मुताबिक बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार जरूरी • प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई • आरएमएल अस्पताल के 666 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को फायर सेफ्टी क्लीयरेंस • वित्त मंत्री सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा • दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय • आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस में भविष्य के युद्धों पर मंथन, ‘लैंड वॉरफेयर डॉक्ट्रिन’ जारी • भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव • दिवाली-छठ पर सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, भीड़ प्रबंधन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बनाई रणनीति • दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही क्यों लागू होता है 'ग्रैप' प्लान, जानिए किस स्टेज पर लगती हैं कौन-सी पाबंदियां

व्यापार

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चा तेल छह महीनों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर प्रति बैरल के पार

Updated on Saturday, October 24, 2026 13:17 PM IST

नई दिल्ली: मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमत शुक्रवार को छह महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का दाम 2.60 प्रतिशत बढ़कर 116.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जो कि 30 अप्रैल के बाद सबसे उच्च स्तर है। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड करीब 2.90 प्रतिशत बढ़कर 102.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स में साप्ताहिक आधार पर लगभग 6 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही है, जिससे ये लगातार तीसरे हफ्ते बढ़ा है। डब्ल्यूटीआई फ्यूचर्स में साप्ताहिक आधार पर 3.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू होने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ फिलहाल कोई बातचीत नहीं कर रहा है। साथ ही कहा था कि जल्द ही "कुछ बड़ा" होने वाला है।

इसके अलावा, न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि अमेरिका और इजरायल ने एक "छोटे लेकिन सघन अभियान" की तैयारी के तहत सैन्य अभ्यास तेज कर दिए हैं। इसमें ईरान के पश्चिमी पड़ोसी देश इराक के ऊपर से उड़ान भरना भी शामिल है, जिसका मकसद हमले की रणनीतियों का पूर्वाभ्यास करना है।

रिपोर्ट के अनुसार, संभावित लक्ष्यों में ईरान के ऊर्जा केंद्र, परमाणु सुविधाएं, और मिसाइलों व ड्रोन के जखीरे शामिल हैं।

दूसरी तरफ, ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी तस्नीम के अनुसार, ईरान के सेना प्रमुख ने कहा है कि अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के बाद, देश की सेना "युद्ध" के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसके अतिरिक्त, सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों की ओर से लगातार हमले के चलते कच्चे तेल बाजार में आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे कीमतों को सहारा मिल रहा है।

 

Have something to say? Post your comment
एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

: एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते बाजार पर दबाव, हफ्ते भर में सेंसेक्स और निफ्टी में आई 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

: वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते बाजार पर दबाव, हफ्ते भर में सेंसेक्स और निफ्टी में आई 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

भारत और जर्मनी ने व्यापार एवं निवेश संबंधों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई

: भारत और जर्मनी ने व्यापार एवं निवेश संबंधों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई

अक्टूबर में भारत के निजी क्षेत्र की रफ्तार तेज, HSBC PMI सितंबर के 55.9 से बढ़कर 56.7 पर पहुंचा

: अक्टूबर में भारत के निजी क्षेत्र की रफ्तार तेज, HSBC PMI सितंबर के 55.9 से बढ़कर 56.7 पर पहुंचा

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, ₹2 लाख के नीचे फिसली चांदी

: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, ₹2 लाख के नीचे फिसली चांदी

शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 73,665 और निफ्टी 22,742 पर खुला

: शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 73,665 और निफ्टी 22,742 पर खुला

आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद

: आरबीआई एमपीसी मिनट्स: अर्थशास्त्रियों ने दिसंबर में लगातार दूसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की जताई उम्मीद

भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता

: भारत-ब्रिटेन व्यापार: द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टीपीसीआई और यूकेआईबीसी ने किया समझौता

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट

: कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट

एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर

: एलन मस्क की टेस्ला का तीसरी तिमाही में मुनाफा 44 प्रतिशत गिरा, राजस्व रहा स्थिर

X