Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

पंजाब

पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Updated on Wednesday, November 18, 2026 12:25 PM IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का ऐतिहासिक 650वां प्रकाश पर्व बेमिसाल श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा, जिसके तहत 4 से 6 दिसंबर तक खुरालगढ़ में धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागमों के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
आज यहां तैयारियों का जायजा लेने के लिए उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि महान गुरु जी की शाश्वत शिक्षाओं और क्रांतिकारी दर्शन को घर-घर पहुंचाने के लिए इस ऐतिहासिक दिवस को राज्य स्तरीय समागम के रूप में मनाया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व केवल एक धार्मिक समागम नहीं है, बल्कि समाज को उनके समानता, मानवता और सामाजिक न्याय के दर्शन से फिर से जोड़ने का एक ऐतिहासिक अवसर है। उनके 'बेगमपुरा' के संकल्प ने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जो भेदभाव, शोषण और असमानता से मुक्त हो, जहां हर व्यक्ति सम्मान, बराबर अधिकारों और अवसरों का आनंद ले सके। पंजाब सरकार महान गुरु जी के लाजवाब योगदान के सम्मान में इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।"
कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इन समागमों की शुरुआत 4 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ से होगी, जिसके बाद श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन और दर्शन को दर्शाने वाली प्रदर्शनी, संत सम्मेलन, कथा और कीर्तन दरबार, 3-डी प्रोजेक्शन, ड्रोन शो और अन्य आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा, जिसके उपरांत श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी पर विशेष कॉन्फ्रेंस, कथा और कीर्तन दरबार, 3-डी प्रोजेक्शन, ड्रोन शो और अन्य कई गतिविधियां होंगी। इसी तरह मुख्यमंत्री ने बताया कि 6 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के साथ इन तीन दिवसीय समागमों की संपूर्णता होगी, जिसके बाद बेगमपुरा समागम, कथा और कीर्तन दरबार, 3-डी प्रोजेक्शन और अन्य कार्यक्रम करवाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "ये समागम श्री गुरु रविदास जी महाराज की अलौकिक आध्यात्मिक शख्सियत और सर्व-साझा शिक्षाओं को दर्शाएंगे। पूरी योजना और व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे ताकि दुनिया भर से आने वाली संगत पूरी श्रद्धा और सुविधा के साथ इन ऐतिहासिक समागमों में शामिल हो सके।"
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे घोषणा की कि संत समाज के मार्गदर्शन में वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा और जम्मू से चार विशाल शोभा यात्राएं सजाई जाएंगी। ये धार्मिक यात्राएं 3 दिसंबर को खुरालगढ़ में संपन्न होंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों की संगतों को श्रद्धा भावना, भाईचारक साझेदारी और सामाजिक सद्भावना का संदेश देंगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन शोभा यात्राओं के लिए पुख्ता प्रबंध, उचित सुविधाएं और सुचारू तालमेल सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ये यात्राएं श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं की सर्व-व्यापकता का प्रतीक होंगी।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर देते हुए कि ये यादगारी समागम केवल खुरालगढ़ तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि राज्य सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए पहले ही साल भर चलने वाली गतिविधियों की व्यापक श्रृंखला शुरू की हुई है।
उन्होंने कहा, "साल भर चलने वाले इन यादगारी समागमों के हिस्से के रूप में सेमिनार, वर्कशॉप, विशेष कीर्तन समागम, स्कूल स्तरीय मुकाबले, 13,000 गांवों में डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग, 90 विधानसभा हलकों में ड्रोन शो, मैराथन, रक्तदान कैंप और पौधे लगाने के अभियान चलाए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नई पीढ़ी श्री गुरु रविदास जी महाराज के असाधारण योगदान और क्रांतिकारी दर्शन को समझ सके।"
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज द्वारा दिया गया 'बेगमपुरा' का दर्शन समानता, स्वाभिमान, भाईचारे और हर तरह के भेदभाव से मुक्त समाज की शाश्वत सोच पेश करता है।
उन्होंने कहा, "श्री गुरु रविदास जी महाराज ने मानवता को एक ऐसे समाज के लिए क्रांतिकारी मार्ग दिखाया जहां जाति, नस्ल या सामाजिक रुतबे के भेदभाव के बिना हर व्यक्ति को बराबर अधिकार, सम्मान और अवसर प्राप्त हों। उनकी शिक्षाएं आज के दौर में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। महान गुरु जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दर्शन को अपने जीवन में धारण करें और एक समानता वाले समाज के निर्माण के लिए मिलकर काम करें।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 650वें प्रकाश पर्व को एक ऐतिहासिक और यादगारी अवसर बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी, जो श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रति लोगों की सामूहिक आस्था, श्रद्धा और सम्मान को दर्शाएगा।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार खुद को भाग्यशाली मानती है कि उसे यह यादगारी समागम करवाने और इस पवित्र अवसर पर सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि ये समागम पूरी धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाएंगे। उन्होंने कहा, "यह प्रकाश पर्व हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए फिर से समर्पित होने का अवसर देता है जहां हर मनुष्य हर तरह के भेदभाव से मुक्त होकर स्वाभिमान के साथ जी सके। वह अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इन समागमों में शिरकत करेंगे और पंजाब की तरक्की तथा यहां के लोगों की खुशहाली के लिए श्री गुरु रविदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।"
इस बैठक में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, तरुनप्रीत सिंह सौंद, हरदीप सिंह मुंडियां और डॉ. रवजोत, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित, सूचना एवं लोक संपर्क सचिव पुनीत गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
*पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद*

: *पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद*

अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला

: अमित शाह के दबाव के बाद जागी भगवंत मान सरकार, PIT-NDPS एक्ट को लेकर तरुण चुघ का हमला

Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी

: Mission 2027 : राहुल गांधी करेंगे पंजाब का दौरा, कांग्रेस ने तेज की तैयारी

भांखरपुर फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही देरी को लेकर विधायक रंधावा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

: भांखरपुर फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही देरी को लेकर विधायक रंधावा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर दी जायेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

: पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर दी जायेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत

: दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

X