आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अन्र्तगत किसान मेले का आयोजन

पंचकूला। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अन्र्तगत आतमा स्कीम के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंचकूला द्वारा सामुदायिक केन्द्र, बरवाला में किसान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें डा0 आर0एस0 सोल्ंाकी, अतिरिक्त कृषि निदेशक (सांख्यिकी), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस किसान मेले में पंचकूला जिले के विभिन्न गांवों से लगभग 250 किसानों ने भाग लिया।
किसानों को सम्बोधित करते हुए डा0 गुरनाम सिंह, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, पंचकूला ने रासायनिक खादों व कीटनाशकों के अन्धाधंुध प्रयोग से भूमि की उपजाउ शक्ति, मृदा-संरचना एंव मृदा-गठन पर पड़ने वाले दुषप्रभावों बारे विस्तार से बताते हुए उपस्थित किसानों को जैविक तथा प्राकृतिक खेती अपनाने हेतू आह्वान किया। उन्होनें खेती में देशी खाद व जैविक खादों की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए किसानों को इनके अधिक से अधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। डा0 राजेश लाठर कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, पंचकूला द्वारा विभिन्न फसलों में लगने वाली विभिन्न बीमारियों तथा मित्र व शुत्र कीटों की पहचान बारे विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों को आवश्यकता अनुसार तथा उचित समय पर उचित मात्रा में दवाईयों के प्रयोग व विधियों बारे बताया, जिससे किसानों की फसल लागत मुल्य में कमी के साथ-साथ आर्थिक लाभ में बढौतरी हो सके। श्री ओमप्रकाश, सहायक कृषि अभियन्ता, पंचकूला ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर उपलब्ध करवाएं जा रहे विभिन्न कृषि यंन्त्रों बारे जानकारी प्रदान की। डा0 सुदेश दहिया, उप मण्डल अधिकारी, पशुपालन विभाग, पंचकूला ने मुख्यताः गाय व भैसों के स्वास्थ्य तथा दुध की गुणवत्ता में वृद्धि हेतू उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
किसान मेले के मंच संचालक डा0 रविन्द्र सिंह हुड्डा, गुण नियत्रण निरिक्षक, पंचकूला ने उपस्थित किसानों, मुख्य अतिथि, कृषि वैज्ञानिकों तथा विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों का स्वागत करते हुए कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा0 आर0एस0 सोल्ंाकी, अतिरिक्त कृषि निदेशक (सांख्यिकी) द्वारा किसानों को सम्बोधित करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न किसान हितैशी स्कीमों पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया कि वे इन स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ उठाए ताकि खेती को एक आधुनिक व्यवसाय के रूप में अपनाया जा सकें।
डा0 सुरेन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक, पंचकूला ने किसानों को अपने खेतों की मिट्टी का परिक्षण करवाने उपरान्त मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दिए गए विवरण को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता अनुसार ही फसल में उर्वरकों का समुचित प्रयोग करने की सलाह दी तथा किसानों के हित मे कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अन्त में डा0 सुरेन्द्र सिंह उप कृषि निदेशक, पंचकूला ने किसान मेले में उपस्थित किसानों, सभी विभागों के अधिकारियों तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 आर0एस0 सोल्ंाकी, अतिरिक्त कृषि निदेशक (सांख्यिकी), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.