आपदा राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अंशदान

शिमला:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए आज यहां हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम की ओर से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं की ओर से मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 7.75 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेन्द्र राजन ने क्षेत्र की जनता की ओर से आपदा राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 25 लाख रुपये के चेक भेंट किए।
क्रशर एसोसिएशन, ऊना ने आज यहां मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 11 लाख रुपये का अंशदान दिया।
मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव आर.डी.नजीम, प्रबंध निदेशक सामान्य उद्योग निगम राकेश कुमार प्रजापति और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.