आरोप प्रत्यारोप के साथ हंगामे से भरपूर रही निगम हाउस मीटिंग

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक मंगलवार को हंगामे के साथ शुरू हो गई। कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने शहर में गाय की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने पूछा कि निगम क्या चाहता है, पूरे शहर की गाय बीमार हो जाएं।जगह नहीं है तो कोई अस्थायी बाड़ बंदी की जा सकती है। आयुक्त ने कहा कि बाहर से गाय काफी आ रहीं हैं। इस कारण ज्यादा समस्या हो रही है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने लॉयंस कंपनी का टेंडर रद्द करने की मांग की। भाजपा इसके विरोध में उतरी और कहा कि आप के पार्षद खुद रिश्वत मांगकर कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया। दोनों तरफ से मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। सदन की बैठक में इस बार जुलाई माह के एजेंडों को भी लाया गया है। जुलाई में सदन की बैठक नहीं हुई थी। सदन की बैठक में इस बार निगम की 829 गाड़ियों में कैमरा लगाने का एजेंडा प्रमुख रूप से लाया गया है। इससे निगम शहर की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.