एशियन जूनियर स्क्वैश कल से, 32 सदस्यीय भारतीय दल ले रहा हिस्सा

नई दिल्ली । मकाउ में 26 से 30 जून तक होने वाली एशियन जूनियर व्यक्तिगत स्क्वैश चैम्पियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों में  32 सदस्यीय भारतीय दल (लड़के और लड़कियां) हिस्सा ले रहा है। पिछले साल इस प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई में हुआ था।

प्रतियोगिता के अंडर-13 वर्ग में अवलोत सिंह और अनाहत सिंह को क्रमशः लड़के और लड़कियों के वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है।

वहीं, अंडर-15 वर्ग मेंपर्थ अंबानी और  युवाना गुप्ता को लड़के और लड़कियों के वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है। इसके अलावा अंडर-17 वर्ग में लड़कों में नील जोशी और लड़कियों में ऐश्वर्या खूबचंदानी को शीर्ष वरीयता दी गई है।  जबकि अंडर-19 वर्ग में लड़कों में तुषार साहनी और लड़कियों में सान्या वत्स को शीर्ष वरीयता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.