कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का अनूठा संदेश

चंडीगढ़। सेक्टर 29 के सैकड़ों निवासी स्थानीय काग्रेंसी कार्यकर्ताओं के साथ आज सुबह यहाँ एकत्रित हुए और उन्होंने चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में सेक्टर की भीतरी गलियों और मार्केट से भारत जोड़ो यात्रा के चण्डीगढ़ चरण की पांचवी यात्रा बड़े जोश और ख़रोश के साथ निकाली.

यात्रा का आयोजन सैक्टर 29 के स्थानीय नेताओं सुखबिंदर सिंह, सोहन सिंह, सलीम परवेज़, कालू राम, डा. अनीश और नरेश शर्मा ने किया था.

आज की यात्रा का मुख्य आकर्षण स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा प्रतिपादित “विविधता में एकता” के लोकाचार का प्रदर्शन था। मार्च के दौरान चार प्रमुख धर्मों हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोग एक-दूसरे के धार्मिक प्रतीकों को सम्मानपूर्वक उठा कर कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ मार्च करते रहे. साम्प्रदायिक और सामाजिक सद्भाव के इस अनूठे प्रदर्शन की इलाके के लोगों ने सराहना की और यात्रा में शामिल सभी लोगों का रास्तों में रोक कर उनका स्वागत किया. 92 वर्षीय एक स्थानीय निवासी बाबा राम सिंह ने विशेष रूप से हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा के साथ चल कर, लोगों को भारत की एकता बनाए रखने का संदेश दिया. स्थानीय ऑर्डिनेंस केबल फैक्ट्री के एक कर्मचारी नेता धरमिन्दर कुमार ने कहा कि यात्रा में सभी समुदायों के लोग हाथ में हाथ डाले चल रहे हैं और यह देश में पनप रही ऐसी सभी विभाजनकारी ताकतों को एक करारा जवाब है, जो समाज में नफ़रत का ज़हर फैला रहे हैं. अपना खुद का व्यवसाय चलाने वाले सेक्टर के एक युवा निवासी जगतार सिंह ने भी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से फैलाए जा रहे सद्भाव और भाईचारे के संदेश की सराहना की.

यात्रा के दौरान बोलते हुए स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुखबिंदर सिंह और दूसरे कांग्रेसी नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा को भारी समर्थन देने के लिए सैक्टर निवासियों का धन्यवाद दिया और नफरत फैलाने वालों और सांप्रदायिक तत्वों से लड़ाई जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराया. उन्होंने लोगों से भी ऐसे तत्वों से भी सावधान रहने को कहा जो अपने संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए लोगों को विभाजित करने के षडयन्त्रों में लगातार लगे हुए हैं.

आज के कार्यक्रम में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं में पवन शर्मा, मोहम्मद सादिक, कमलेश बनारसी दास, राजीव मौदगिल, सरोज शर्मा, मुकेश राय, रवि ठाकुर, परवीन नारंग, मनोज गर्ग, लेख राज, जाहिद परवेज खान, मीनाक्षी चौधरी, एस.ए. खान और यात्रा के राज्य समन्वयक विनोद शर्मा और अनीता शर्मा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.