कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हत्याकांड : पुलिस ने शव देने से किया इंकार, कांग्रेसियों व पुलिस में झड़प

 फरीदाबाद । कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी की बदमाशों द्वारा गोलियों से भूनकर की गई निर्मम हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अशोक तंवर ने बीके अस्पताल में रात्रि प्रवास किया। शुक्रवार सुबह भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बीके अस्पताल में इकट्‌ठे हो गए। इससे स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। शव लेने को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की के साथ झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अशोक तंवर, पलवल के विधायक करण दलाल व तिगांव के विधायक ललित  नागर कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां व सिर पर काली पट्टियां बांधकर अस्पताल से बाहर निकलने का प्रयास किया परंतु भारी पुलिस बल ने उन्हें अस्पताल से बाहर नहीं निकलने दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़पें भी हुई। कांग्रेसी जब मृतक विकास चौधरी का शव लेने मोर्चरी में गए तो वहां भी भारी पुलिस बल तैनात था और पुलिस ने शव देने से स्पष्ट मना कर दिया। पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को अस्पताल में ही नजरबंद कर दिया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा का यह शासनकाल हिटलहरशाही शासन की याद दिलाता है, जिस प्रकार से पुलिस के बल पर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, वह कतई न्यायसंगत नहीं है। विधायक ललित नागर ने  कहा कि आखिर प्रशासन परिवार को विकास का शव क्यों नहीं सौंप रहा है। 
बीके अस्पताल में रहा सन्नाटा, मरीजों को आई परेशानीशुक्रवार को पुलिस द्वारा कांग्रेसियों को नजरबंद किए जाने के चलते पुलिस ने थ्री लेयर की सुरक्षा बीके अस्पताल में तैनात की हुई थी। इस दौरान अस्पताल के मुख्य द्वार को पूरी तरह से सील कर दिया गया वहीं इस दौरान मरीजों को अस्पताल आने में भारी परेशानियां आई। डीसीपी एनआईटी विज ने कहा कि कांग्रेसियों द्वारा किसी तरह की सडक़ जाम न हो, इसके लिए उन्होंने बीके का मुख्य द्वार पर सुरक्षा तैनात की है।  
विकास के भाई गौरव का छलका दर्द, बोले मृतक विकास चौधरी के भाई गौरव ने कहा कि आखिर पुलिस हमें विकास का शव क्यों नहीं दे रही। पुलिस उन्हें इतना टॉर्चर क्यों कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.