गांव दरिया में विशाल सभा का आयोजन

चंडीगढ़। आज चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने गांव दरिया में विशाल सभा का आयोजन किया।  इस अवसर पर  मनीष बंसल ने कहा कि आज देश में लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है। देश में भाजपा ने जो वादे पिछले चुनाव में किए थे उनमें से कोई भी वादा पूरा करने में भाजपा नाकाम रही है।  न तो    युवाओं को रोजगार दिए,  न   ही नये   रोजगार के नये साधन पैदा किए। इस कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ( ग्रामीण)  ने किया था। युवा  कांग्रेस के साथियों ने( राहुल गांधी इस बार ) के नाम टी शर्ट पहन कर इसमे भाग लिया।  इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस के जरनल सेक्रेटरी हरमेल केसरी,  जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह हैप्पी,  प्रीति केसरी,  युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार,  संदीप कुमार,  बलिहार सिह,  सुखदेव सिंह,  आमिर,  परमवीर छिनना,  हरदीप,  बकील खान आदि उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.