जल स्रोत विभाग को मिले 15 क्लर्क

चंडीगढ़ । पंजाब के जल स्रोत मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित जल स्रोत विभाग के मुख्यालय में 35 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सरकारिया ने उम्मीद जताई इससे विभाग के कामकाज में तेजी आएगी। इन क्लर्कों की भर्ती पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने की है। इस मौके पर चीफ इंजीनियर (नहरें) जगमोहन सिंह मान, चीफ इंजीनियर (ड्रेनेज) संजीव कुमार गुप्ता, चीफ इंजीनियर (केएडी) अश्वनी कांसल, चीफ इंजीनियर विजिलेंस गीता सिंगला, चीफ इंजीनियर शाहपुर कंडी डैम और रणजीत सागर डैम एसके सलूजा और सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर कंडी केनाल आरएस बुट्टर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.