जीत के जश्न में डूबी भाजपा

कुल्लू, 23 मई (हि.स.)। कुल्लू संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा की बढ़त के बाद कुल्लू में जश्न का माहौल बन गया। 

      भाजपा कार्यकर्ताओं में बढ़त के बाद खुशी की लहर दौड़ गई।कुल्लू स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। 
      जैसे ही राम स्वरूप शर्मा की जीत की स्थिति साफ हुई भाजपा नेता परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह व सेंकडों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए ओर भाजपा के पक्ष में जमकर नारे बाजी करने लगे। 
      भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ नारेबाजी करते हुए ढालपुर पहुंची जहां पार्टी नेताओं ने जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी ओर कहा कि देश की जनता ने मोदी सरकार के देश हित मे किए गए कार्यों पर मोहर लगाई है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर जीत की खुशी का इज़हार भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.