दिल्ली हिंसा: पुलिस पर गोली चलाने वाला पकड़ा गया

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के दौरान सोमवार को पुलिस पर गोलियां चलाने वाले शख्स शाहरुख को पुलिस ने आज सुबह हिरासत में ले लिया है।  नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक पांच लोगों की जान चली गई है जिनमें एक हेड कॉन्स्टेबल और 4 आम लोग शामिल हैं। इसके अलावा करीब 105 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

दिल्ली में हिंसा की वजह से आज भी मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। मेट्रो ट्रेन केवल वेलकम स्टेशन तक ही जाएगी। हिंसा प्रभावित नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे और परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.