नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 65

अबुजा । नाइजीरिया के उपद्रवग्रस्त उत्तर पूर्व क्षेत्र के बोर्नो राज्य में बोको हराम के बंदूकधारियों के हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। ये लोग अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।

स्थानीय सरकार के अध्यक्ष मोहम्मद बुलामा ने बताया कि हमलावरों ने 21 लोगों की मार गिराया, जबकि 44 लोग खुद को बचाने के प्रयास में मारे गए हैं। कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने रविवार को घटना की निंदा की है। साथ ही सेना को अपराधियों को जल्द से जल्ह पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

 स्थानीय निवासी बकूरा मल्लम अमाडू ने बताया कि उसने देखा कि उसने देखा कि अंतिम संस्कार से पहले हमलावर वहां एकत्रित हुए। एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि आंतकवादियों ने मोटरबाइक और वैन पर हमला किया। नाइजीरिया की सेना ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.