पत्रकार पर जानलेवा हमला, जीएमसीएच में भर्ती

नलबाड़ी। नलबाड़ी जिले के मुकालमुआ में गुरुवार देर रात अंधेरे में एक स्थानीय पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। पत्रकार संगठन इस घटना की निंदा करते हुए सरकार से मामले के लिए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार एक असमिया समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता राजेन डेका पर बीती रात को अंधेरे में कुछ हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पत्रकार को मुकालमुआ प्राथमिकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे नलबाड़ी जिला सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बाद में हालत गंभीर देख पत्रकार को गुवाहाटी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकालमुआ थाने में इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की धड़पड़ करने के लिए अभियान आरंभ कर दिया है। हालांकि हमले की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि राजेन डेका से पूछता करने के बाद ही इस संबंध में कुछ भी कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.