पिंजौर के ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया आयोजित

-एसडीएम कालका ने सभी बच्चों के साथ तिरंगा लहराकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

-सभी नागरिकों द्वारा झंडा फहराना गर्व की बात-एसडीएम

पंचकूला। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज पिंजौर के ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कलाकारों द्वारा देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेने के लिये प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी ने स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा लहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुये रूचि सिंह बेदी ने बताया कि केंद्र व हरियाणा सरकार की मंशा है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाये। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान है और हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिये। किसी भी अभियान की सफलता के लिये जन भागीदारी आवश्यक है। इसलिये सभी लोग अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा जरूर फहराये। भारत के किसी भी नागरिक द्वारा झंडा फहराना गर्व की बात है।
इस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव श्री डी सुरेश तथा निदेशक श्री महावीर कौशिक के मार्गदर्शन में कलाकारों द्वारा डांस, म्यूजिक, हरियाणवी रागनी, देश भक्ति गीत, शिव स्तुति, बंम लहरी, सोलो डांस व स्कूल के बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा पर प्रस्तुति दी गई। पूजा भाटिया एंड ग्रुप ने हरियाणवी डांस प्रस्तुत किया वहीं ओम प्रकाश ग्रुप ने हरियाणवी रागनी से सबका मन मोहा। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिंजौर के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और हर घर तिरंगा पर प्रस्तुति दी। अनमोल भोला, विनोद कमल एंड ग्रुप ने शानदार म्यूजिक की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को तिरंगामयी बना दिया।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम में कला एवं संास्कृतिक कार्य विभाग की आर्ट एंड कल्चर आॅफिसर, थियेटर तान्या जीएस चैहान ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर नगर निगम की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, बीडीपीओ पिंजौर विशाल पराशर, राजकीय स्कूल के प्रिंसीपल अनिल कुमार, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के समन्वयक तुषार, सह समन्वयक उमा, लता, सीमा शर्मा, अनिता, अमित मित्तल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.