पूर्व विधायक शशि रंजन परमार ने कैरू स्कूल में किए छात्राओं को टेबलेट वितरित

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
भिवानी । कैरू स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वीरवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक शशि रंजन परमार और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार ने छात्राओं को टेबलेट वितरित किए।
कार्यक्रम में अपना संदेश देते हुए पूर्व विधायक शशि रंजन परमार ने कहा कि सरकार विशेषरूप से लड़कियों की शिक्षा पर बल दे रही है। वर्तमान में लड़कियों ने हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी हासिल की है। लड़कियां आज सेना के पड़े पदों पर जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढने के लिए शिक्षा जरूरी है। लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए सरकार द्वारा नए-नए कॉलेज खोले जा रहे हैं। शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय टैक्नोलॉजी का है। इस समय में छात्राओं का तकनीकी रूप से दक्ष होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह कौशल विकास की ओर बढता हुआ एक कदम है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने कहा कि बच्चों को शिक्षा की नवीनत्तम तकनीक के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इस टेब से हम पलभर में नई-नई जानकारी हासिल कर सकेंगे। आज वहीं विद्यार्थी कामयाबी हासिल करते हैं, जो दुनियाभर की जानकारी अपने पास रखते हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियां अपने आपको किसी भी तरह से कमजोर न समझें। कार्यक्रम के दौरान 112 छात्राओं व सात शिक्षकों को टेब वितरित किए गए। इस दौरान बीईओ अनीताबाई व प्राचार्य प्रदीप के अलावा सभी स्टाफ सदस्य तथा गांव के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.